फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Talented singers of Dadra, Thumri, Ghazal genres will get Begum Akhtar Award

अलीगढ़ः दादरा, ठुमरी, गजल विधाओं के प्रतिभावान गायकों को मिलेगा बेगम अख्तर पुरस्कार

Wed, 22 Sep 2021 11:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Talented singers of Dadra, Thumri, Ghazal genres will get Begum Akhtar Award
दादरा, ठुमरी व गजल विधाओं के प्रतिभावान गायकों को प्रसिद्ध गजल गायिका बेगम अख्तर स्मृति पुरस्कार से नवाजा जाएगा। संस्कृति विभाग ने इसके लिए गायकों से 15 अक्तूबर तक आवेदन मांगे हैं। प्रदेश स्तर पर चयनित गायक को पांच लाख रुपये, अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने जिले के दादरा, ठुमरी एवं गजल विधाओं से संबंधित प्रतिभावान गायकों से आह्वान किया है कि चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 में निर्धारित प्रारूप पर नाम, पिता या पति का नाम, जन्म स्थल, जन्म तिथि, राष्ट्रीयता, वर्तमान पता एवं स्थायी पता, व्यवसाय, कार्यक्षेत्र, दादारा, गजल या ठुमरी में प्रस्तुति का अनुभव, पूर्व में प्राप्त सम्मान या पुरस्कार का विवरण एवं विशिष्ट उपलब्धियों का संक्षिप्त विवरण दर्ज कर अपना आवेदन 15 अक्तूबर तक भेजें। यह आवेदन उत्तर प्रदेश संगीत अकादमी लखनऊ, भातखंडे संगीत संस्थान सम विश्वविद्यालय लखनऊ, भारतेंदु नाट्य अकादमी लखनऊ, अयोध्या शोध संस्थान अयोध्या, राष्ट्रीय कथक संस्थान लखनऊ, गीत एवं नाटक प्रभाग लखनऊ, उत्तर.मध्य सांस्कृतिक केंद्र इलाहाबाद, भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद लखनऊ, आकाशवाणी लखनऊ, दूरदर्शन केंद्र लखनऊ, उत्तर प्रदेश में स्थित विश्वविद्यालयों के संगीत संकाय के डीन या हेड एवं मंडलायुक्त या जिलाधिकारी कार्यालय के माध्यम से निदेशक, संस्कृति निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ को उपलब्ध करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed