{"_id":"63e6b46ed98c8440f60a39e0","slug":"tad-passenger-train-stopped-since-corona-period-will-run-again-from-18-aligarh-news-c-2-1-42243-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: 18 से फिर से दौड़ेगी कोरोना काल से बंद पड़ी टीएडी पैसेंजर ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: 18 से फिर से दौड़ेगी कोरोना काल से बंद पड़ी टीएडी पैसेंजर ट्रेन
Sat, 11 Feb 2023 02:47 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Sat, 11 Feb 2023 02:47 AM IST
विज्ञापन
कोरोना काल से करीब दो साल से बंद पड़ी टीएडी (टूंडला-अलीगढ़ -दिल्ली) पैसेंजर ट्रेन का 18 फरवरी से पुन: संचालन होगा। रेलवे ने इसके लिए समय सारिणी घोषित कर दी है। लंबे समय से यात्री बंद पड़ी इस ट्रेन के संचालन की मांग करते चले आ रहे थे। सांसद सतीश गौतम ने भी रेलवे अफसरों को पत्र भेजकर ट्रेन के संचालन की मांग की थी।
कोरोना काल में रेलवे ने सभी लोकल ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। इसमें टीएडी पैसेंजर ट्रेन को छोड़कर अधिकांश ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया था, लेकिन टूंडला-अलीगढ़ -दिल्ली पैसेंजर ट्रेन लंबे समय से बंद पड़ी हुई थी। यात्री संगठन इस ट्रेन के संचालन की मांग कर रहे थे।
सीएमआई संजय शुक्ला ने बताया कि रेलवे ने टीएडी पैसेंजर ट्रेन के 18 फरवरी से संचालन को हरी झंडी दिखा दी है। टूंडला से सुबह 09:40 बजे ट्रेन का संचालन किया जाएगा। जो मितावली, बरहन जंक्शन, चमरौला, जलेसर रोड, पोरा, हाथरस जंक्शन, सासनी, मडराक, दाऊद खां के बाद 11:25 बजे अलीगढ़ जंक्शन पहुंचेगी।