{"_id":"6b074ea668326ff84a0c4fb6","slug":"tad-is-running-two-to-five-hours-late-every-day-aligarh-news-c-2-gur1004-1118904-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: रोजाना दो से पांच घंटे लेट हो रही टीएडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: रोजाना दो से पांच घंटे लेट हो रही टीएडी
Thu, 26 Nov 2026 02:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Thu, 26 Nov 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
भारतीय रेल।
- फोटो : Archive
टूंडला-अलीगढ़- दिल्ली टीएडी पैसेंजर ट्रेन की लेटलतीफी यात्रियों के लिए मुसीबत बन गई है। सुबह टूंडला, हाथरस के रास्ते अलीगढ़ पहुंचने में ट्रेन का समय लगभग निर्धारित रहता है, लेकिन शाम को वापसी में दो से पांच घंटे तक की देरी हो रही है।
ऐसे में नौकरीपेशा लोगों से लेकर रोजाना दिल्ली और आसपास के स्टेशनों तक सफर करने वाले यात्रियों को घर पहुंचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। दैनिक यात्रियों के मुताबिक, सुबह इस ट्रेन से अपने काम और नौकरी के लिए निकलना आसान रहता है, लेकिन शाम को वापसी का कोई भरोसा नहीं रह गया है।
ट्रेन के इंतजार में यात्रियों को स्टेशन पर घंटों बिताने पड़ रहे हैं। कई बार देरी इतनी बढ़ जाती है कि यात्रियों का घर पहुंचने का पूरा कार्यक्रम बिगड़ जाता है। जिन लोगों को निर्धारित समय पर घर पहुंचकर परिवार और अन्य जरूरी काम निपटाने होते हैं, उनके लिए यह परेशानी और बढ़ जाती है।
विज्ञापन
ट्रेन का समय पर चलना बहुत जरूरी
दैनिक यात्रियों के लिए ट्रेन का समय पर चलना बहुत जरूरी है। घर पहुंचने में देरी होने से बच्चों और परिवार के जरूरी काम प्रभावित होते हैं। रेलवे को इस ट्रेन के संचालन पर ध्यान देना चाहिए, ताकि रोजाना सफर करने वालों को राहत मिल सके।
-अरविंद तिवारी
शाम को काम खत्म होने के बाद घर लौटने के लिए टीएडी का इंतजार करना पड़ता है। ट्रेन दो से तीन घंटे लेट हो जाए तो पूरा शेड्यूल बिगड़ जाता है। परिवार के साथ बिताने वाला समय भी स्टेशन पर इंतजार में निकल जाता है।
- योगेश शर्मा
रोजाना नौकरी के सिलसिले में सफर करते हैं। सुबह ट्रेन समय पर मिल जाती है, लेकिन शाम को वापसी का कोई भरोसा नहीं रहता। कई बार पांच घंटे तक देरी हो जाती है। मजबूरी में दूसरी ट्रेन या बस से जाना पड़ता है।
- अनुराग कुमार
टिकट लेकर यात्रा करने के बाद भी घंटों प्लेटफॉर्म पर बैठकर ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है। रेलवे को देरी का कारण बताना चाहिए। अगर कोई परिचालन संबंधी समस्या है तो उसे दूर कर ट्रेन का समय निर्धारित किया जाए।
- नवीन रावत
रेलवे लगातार ट्रेनों के नियमित व समयबद्ध संचालन की समीक्षा कर रहा है। प्रयास किया जा रहा है कि ट्रेनें अपने तय समय से संचालित हों। टीएडी पैसेंजर समेत अन्य पैसेंजर ट्रेनों के सही समय से संचालन सुनिश्चत कराया जाएगा।
- अमित कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी उत्तर मध्य रेलवे