{"_id":"6a94015b5f1ca4446e0917cd","slug":"swine-flu-patients-in-aligarh-division-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू: अलीगढ़ मंडल में 14 मरीज, 100 की जांच हुई, स्वास्थ्य मंत्री ने परखीं तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू: अलीगढ़ मंडल में 14 मरीज, 100 की जांच हुई, स्वास्थ्य मंत्री ने परखीं तैयारियां
Sun, 30 Aug 2026 03:40 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 30 Aug 2026 03:40 PM IST
सार
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे ऑनलाइन बैठक कर स्वाइन फ्लू से लड़ने की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने प्रदेश के सभी मंडलों के अपर निदेशक स्वास्थ्य और सीएमओ से बात कर इसकी जांच, उपचार की व्यवस्थाओं और अन्य आवश्यक उपायों की जानकारी की।
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वाइन फ्लू का संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार तक अलीगढ़ मंडल के 14 मरीजों में इसकी पुष्टि हो चुकी है। जिसमें अलीगढ़ के नौ, कासगंज के दो, हाथरस के दो और एटा जनपद का एक मरीज शामिल है। अब तक लगभग 100 संदिग्ध मरीजों की जांच हुई है। एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में इसकी जांच निशुल्क हो रही है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि इस संक्रमण से घबराने की कोई जरूरत नहीं है। सामान्य रूप से उपचार कराने और थोड़ी सावधानी बरतने से बीमारी से बचा जा सकता है। संक्रमण लगभग सात दिन में दूर हो जाता है। एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में इसकी निशुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल संयुक्त अस्पताल के सीएमएस डॉ. एमके माथुर ने बताया कि स्वाइन फ्लू का उपचार करने वाले डॉक्टरों और फ्रंट लाइन वर्करों के लिए विभागीय स्तर से 110 वैक्सीन प्राप्त हो चुकी है। जल्द ही स्टाफ का टीकाकरण किया जाएगा ताकि उन्हें उपचार करने में असुविधा न हो।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री ने परखीं तैयारियां
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे ऑनलाइन बैठक कर स्वाइन फ्लू से लड़ने की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने प्रदेश के सभी मंडलों के अपर निदेशक स्वास्थ्य और सीएमओ से बात कर इसकी जांच, उपचार की व्यवस्थाओं और अन्य आवश्यक उपायों की जानकारी की। कार्यवाहक एडी हेल्थ डॉ. मोहन झा ने बताया कि अलीगढ़ में अभी स्थिति नियंत्रण में है। मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा और लखनऊ में इसका संक्रमण अधिक है।