वीमेंस कॉलेज में बनेगा आधुनिक स्वीमिंग पूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ (ब्यूरो)। एएमयू वीसी लेफ्टिनेंट जनरल सेवानिवृत्त जमीरउद्दीन शाह ने शनिवार को वीमेंस कॉलेज-डे के मौके पर छात्राओं के लिए तोहफों की झड़ी लगा दी। उन्होंने कॉलेज परिसर में आधुनिक स्वीमिंग पूल बनाने की घोषणा की, साथ ही लाइब्रेरी में एसी लगाने की बात कही। उन्होंने छात्राओं को नसीहत दी कि वह मेहनत से पढ़ाई कर कॉलेज का नाम और रोशन करें।
बतौर मुख्य अतिथि कुलपति ने छात्राओं से कहा कि आज वह उस कॉलेज में पढ़ रही हैं, जहां से हमेशा प्रतिभाशाली छात्राएं निकलती रही हैं। इसलिए आपका फर्ज बनता है कि आप उस परंपरा को कायम रखें। उन्होंने कहा कि वह कॉलेज के हर एक क्लास रूम को स्मार्ट क्लास रूम बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
विशिष्ट अतिथि प्रोवीसी ब्रिगेडियर सेवानिवृत सैय्यद अहमद अली ने कहा कि लाइब्रेरी में नौ एसी लगवाए जाएंगे। वहीं कॉलेज के हॉल में प्रोजेक्टर भी लगवाया जाएगा। कॉलेज की प्रधानाचार्या प्रो. नईमा खातून गुलराज ने कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। खेलकूद में हासिल हुई कामयाबी के बारे में बताया। छात्राओं ने नाटक और रंगारंग गीत, नृत्य प्रस्तुत किया। समारोह का संचालन नजूरा उस्मानी ने किया।