फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Suspicious death of lover in hotel parking

Aligarh: होटल की पार्किंग में प्रेमी की संदिग्ध मौत, प्रेमिका ने बताया सुसाइड, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Wed, 04 Feb 2026 09:46 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 04 Feb 2026 09:46 PM IST
सार

युवती का दावा है कि झगड़े के बाद जीशान ने होटल की पार्किंग में फांसी लगा ली। वह खुद ही उसे फंदे से उतारकर ई-रिक्शा के जरिए अस्पताल ले गई। हालांकि, घटना के बाद होटल में अफरा-तफरी मच गई और होटल मालिक मौके पर ताला डालकर फरार हो गया।

विज्ञापन
Suspicious death of lover in hotel parking
इसी होटल की पार्किंग में मिली युवक की लाश - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी इलाके के नई बस्ती चौकी स्थित देव होटल में 4 फरवरी को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मृतक की प्रेमिका उसे बेहोशी की हालत में टिर्री (ई-रिक्शा) से जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने इसे सोची-समझी हत्या करार दिया है, जबकि युवती इसे आत्महत्या बता रही है।

विज्ञापन


जमालपुर निवासी जीशान (24), पुत्र मोहम्मद अहसान, पेशे से ऑटो रिक्शा चालक था। बताया जा रहा है कि जीशान का प्रेम प्रसंग काजल नाम की युवती से चल रहा था, जो देव होटल में ही काम करती है। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, घटना से पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी नोकझोंक और झगड़ा हुआ था।

विज्ञापन

प्रथम दृष्टया प्रेमी जोड़े में झगड़े की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवती से पूछताछ की जा रही है और फरार होटल मालिक की तलाश जारी है। रिपोर्ट के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। - सर्वम सिंह,  पुलिस क्षेत्राधिकारी, तृतीय

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्किंग में मिली लाश, होटल मालिक फरार

युवती का दावा है कि झगड़े के बाद जीशान ने होटल की पार्किंग में फांसी लगा ली। वह खुद ही उसे फंदे से उतारकर ई-रिक्शा के जरिए अस्पताल ले गई। हालांकि, घटना के बाद होटल में अफरा-तफरी मच गई और होटल मालिक मौके पर ताला डालकर फरार हो गया, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है।

अस्पताल पहुंचे जीशान के परिजनों ने पुलिस के सामने जमकर हंगामा किया। उनका आरोप है कि जीशान की हत्या की गई है और उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की जा रही है। परिजनों ने युवती और होटल प्रबंधन पर मिलीभगत का आरोप लगाया है।

सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने काजल को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की कोशिश कर रही है, लेकिन होटल बंद होने के कारण इसमें मुश्किलें आ रही हैं।  पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed