फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Suresh Gautam became district president of Aligarh BSP

BSP: पांच माह बाद ही बदला अलीगढ़ जिलाध्यक्ष, सुरेश गौतम को सौंपी जिम्मेदारी, मुकेश चंद्रा बने जिला प्रभारी

Tue, 17 Dec 2024 10:07 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 17 Dec 2024 10:07 PM IST
सार

बसपा ने पांच महीने के बाद ही अलीगढ़ जिलाध्यक्ष को बदल दिया है। अब सुरेश गौतम जिलाध्यक्ष होंगे। जिलाध्यक्ष रहे मुकेश चंद्रा को जिला प्रभारी बना दिया है।

विज्ञापन
Suresh Gautam became district president of Aligarh BSP
अलीगढ़ के नए बसपा जिलाध्यक्ष सुरेश गौतम - फोटो : स्वयं

विस्तार

बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अलीगढ़ के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी पूर्व मंडल प्रभारी एडवोकेट सुरेश गौतम को सौंपी है। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष मोरध्वज कुशवाहा को अलीगढ़ का विशेष प्रभारी नियुक्त किया गया है। पांच महीने पहले 7 जुलाई को मुकेश चंद्रा को जिलाध्यक्ष बनाया गया था, अब उन्हें जिला प्रभारी बना दिया गया है।

विज्ञापन


इसके अलावा विजेंद्र सिंह विक्रम को दोबारा अलीगढ़ मंडल का प्रभारी बनाया गया है। पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्र को जिला प्रभारी बनाया गया है। आगरा अलीगढ़ मंडल प्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि इसके साथ ही पूर्व एमएलसी भीमराव अंबेडकर, समसुद्दीन राइन, सूरज सिंह जाटव, एड. अशोक सिंह, रणवीर सिंह कश्यप, अनिल कुमार बघेल, गजराज सिंह विमल, हरेंद्र कुमार सिंह व हुक्म सिंह को अलीगढ़ मंडल प्रभारी बनाया गया है। ये दो टीमों में कार्य करेंगे। वहीं जितेंद्र राही, दिनेश बघेल, एड. केपी सिंह को जिला प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed