{"_id":"69e7e8235f2142398809949a","slug":"supply-of-drinking-water-started-from-the-tank-of-satrapur-aligarh-news-c-2-1-ald1025-956903-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सतरापुर की टंकी से पेयजल की आपूर्ति हुई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सतरापुर की टंकी से पेयजल की आपूर्ति हुई शुरू
Wed, 22 Apr 2026 02:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Wed, 22 Apr 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
जिले में पानी की टंकियों और पाइप लाइनों की बदहाली को लेकर अमर उजाला द्वारा उठाई गई समस्याओं पर जल निगम ने कार्य कराने का दावा किया है। सतरापुर में आपूर्ति बाधित होने की बात को स्वीकार कराते हुए पेयजलापूर्ति को सुचारू करा दिया है। साथ ही जिले में कराए जा रहे कार्यों की स्थिति भी बताई है।
चंडौस की ग्राम पंचायत नगला पदम, चंडौस, विजयगढ़ के गांव बघियार जवां के गांव सुनामई, दादों के गांव जिरौली और छर्रा के गांव सतरापुर की पानी की टंकियों, पाइप लाइनों से पानी नहीं पहुंचने की समस्या को प्रमुखता से उठाया है। इस संबंध में जल निगम के अधिशासी अभियंता लोकेश शर्मा ने गांव सतरापुर स्थित पेयजल टंकी के बारे में बताया है कि अप्रैल महीने तक टंकी निर्माण और पाइप लाइन के कार्य पूर्ण कर दिए जाएंगे। यहां पर नलकूप, पंप हाउस, बाउंड्रीवॉल एवं पाइप लाइन का कार्य पूरा हो चुका है।
जलाशय निर्माण कार्य भी 95 फीसदी पूरा
शिरोपरि जलाशय का निर्माण करीब 95 प्रतिशत पूरा हो गया है। 480 में से 443 घरों में पानी के संयोजन दिए जा चुके हैं। उन्होंने स्वीकार किया है कि सतरापुर में हाल ही में जो आपूर्ति बाधित हुए थी उसे अब सुचारू कर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत सरकार ने जल जीवन मिशन योजना की समय सीमा बढ़ाकर अब दिसंबर 2028 तक कर दी गई, जल्द ही सभी गांवों में पेयजल आपूर्ति जल्द ही निर्बाध एवं नियमित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
724 ग्रामीण पेयजल योजनाओं पर कार्य जारी
अधिशासी अभियंता ने बताया कि जिले में 1124 राजस्व ग्रामों में से 54 गांव पूर्व निर्मित 43 पेयजल योजनाओं से आच्छादित हैं, जिनका संचालन पूर्व में ग्राम पंचायतों द्वारा किया जा रहा था। मई 2025 से इन योजनाओं के सौंदर्यीकरण एवं 10 वर्ष के संचालन-रखरखाव के लिए मैसर्स प्रवीन इलेक्ट्रिकल्स प्रा०लि० मुंबई का चयन किया गया है। इसके लिए प्राक्कलन तैयार कर मुख्यालय को स्वीकृति हेतु भेजे जा चुके हैं।
शेष 1070 ग्रामों को जल जीवन मिशन के अंतर्गत सूचीबद्ध फर्मों मैसर्स आयन एक्सचेंज, मैसर्स केपीटीएल एवं मैसर्स पीएनसी को आवंटित किया गया है, जिनके माध्यम से 724 ग्रामीण पेयजल योजनाओं पर कार्य चल रहा है। इन योजनाओं के तहत 730 नलकूप, 730 पंप हाउस, 7172 किमी पाइपलाइन, 728 शिरोपरि जलाशय तथा लगभग 3.93 लाख गृह जल संयोजन प्रस्तावित हैं। इनमें से अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुके हैं और शेष कार्य प्रगति पर हैं।