{"_id":"59ecedd74f1c1b97678b6d6c","slug":"supervisor-to-come-today-in-sp-will-decide-on-ticket","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा में आज आएंगे पर्यवेक्षक, करेंगे टिकट का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा में आज आएंगे पर्यवेक्षक, करेंगे टिकट का फैसला
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Mon, 23 Oct 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा में पर्यवेक्षक डॉ. दीप सिंह पाल (पूर्व जिलाध्यक्ष मैनपुरी) सोमवार को अलीगढ़ आएंगे और मेयर, नगर पालिका अध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ पार्षद पदों के दावेदाराें की स्क्रीनिंग कराएंगे। जिला कार्यालय पर होने वाली बैठक में पूर्व विधायक, मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी सहित सभी नेता मौजूद रहेंगे।
सपा में भी मेयर और अध्यक्ष पद को लेकर दावेदारों की लंबी लाइन है, लेकिन पार्टी अब भी किसी बेहतर विकल्प की तलाश में है। जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने बताया कि पर्यवेक्षक के सामने सभी दावेदार अपनी-अपनी प्रोफाइल के साथ मिलेंगे। जिसके बाद नगर निगम, दो नगर पालिका और नौ नगर पंचायतों पर एक-एक प्रत्याशी का नाम तय किया जाएगा।
यही नाम प्रदेश मुख्यालय को भेजे जाएंगे। प्रदेश स्तर पर बनी समिति में पूर्व कबीना मंत्री अहमद हसन, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, एसआरएस यादव और राजेेंद्र चौधरी की टीम इन सभी नामों पर विचार करेगी। इसके बाद सभी नाम राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पास भेजे जाएंगे। जहां से टिकट फाइनल होगी। इधर, सैनी समाज द्वारा मेयर के टिकट की मांग लेकर किए गए प्रदर्शन के बाद सपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश सचिव राजेश सैनी ने कहा है कि उन्होंने समाज के लोगों को विश्वास दिलाया है कि पार्टी नेतृत्व सबके हितों को ध्यान में रख कर रही कोई फैसला करेगा।
विज्ञापन
हेडिंग
25 या 26 में हो सकती है अधिसूचना जारी
रविवार को सभी नेताओं के आवास और कार्यालयों पर दीपावली की बधाइयों के बीच निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने और आचार संहिता लगने की चर्चा होती रही। अधिकांश लोगों का कहना था कि 25 या 26 अक्तूबर तक निकाय चुनाव की घोषणा होगी। ऐसे में सभी पार्टियों में 5 नवंबर तक प्रत्याशी सामने आने की संभावना बन रही है।