{"_id":"62f6a1f1447d4370b90ad0c3","slug":"sunil-bansal-in-the-city-today-will-be-involved-in-the-tiranga-yatra-aligarh-news-ali298071334","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनील बंसल आज शहर में, तिरंगा यात्रा में होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनील बंसल आज शहर में, तिरंगा यात्रा में होंगे शामिल
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल आज शनिवार को शहर में रहेंगे। वे शहर में सांसद सतीश गौतम की अगुवाई में निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे और फिर सांसद कार्यालय पहुंचकर ध्वजारोहण करेंगे। इसे लेकर यातायात पुलिस ने डायवर्जन भी लागू किया है।
महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्तव के अनुसार राष्ट्रीय महामंत्री दोपहर 1 बजे खेरेश्वर चौराहे पर पहुंचेंगे, जहां से बाइक पर सवार होकर तिरंगा यात्रा के साथ सारसौल, जीटी रोड, मीनाक्षी पुल, रामघाट रोड होकर विद्या नगर सांसद कार्यालय पहुंचेंगे। यहां ध्वजारोहण व जनप्रतिनिधियों संग बैठक में शामिल होंगे। यह आयोजन सांसद सतीश गौतम की अगुवाई में होगा।
ये रहेगा यातायात डायवर्जन
-अतरौली की ओर से शहर में वाहन प्रतिबंधित। क्वार्सी से डायवर्ट।
-बौनेर की ओर से आने वाले सभी वाहन प्रतिबंधित, बौनेर से डायवर्ट।
-खेरेश्वर की ओर से आने वाले सभी वाहन प्रतिबंधित, खेरेश्वर से डायवर्ट।
-सासनी गेट से आने वाले वाहन प्रतिबंधित, सासनी गेट से डायवर्ट।
-तिरंगा यात्रा शुरू होने पर तीस मिनट पहले उसके आगे के मार्ग पर यातायात प्रतिबंधित।