{"_id":"6828b9b6903059937b068592","slug":"summer-vacation-declared-in-aligarh-muslim-univesity-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU: यूनिवर्सिटी और संबद्ध केंद्रों में ग्रीष्मावकाश घोषित, यहां देखें अवकाश की तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU: यूनिवर्सिटी और संबद्ध केंद्रों में ग्रीष्मावकाश घोषित, यहां देखें अवकाश की तारीख
Sat, 17 May 2025 10:00 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 17 May 2025 10:00 PM IST
सार
यूनानी चिकित्सा संकाय के शिक्षकों के लिए भी दो चरणों में अवकाश निर्धारित किया गया है । पहला चरण 2 जून से 8 जुलाई 2025 और दूसरा चरण 10 जुलाई से 15 अगस्त 2025 तक चलेगा।
विज्ञापन
एएमयू
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एएमयू की कुलपति ने यूनिवर्सिटी, मलप्पुरम, मुर्शिदाबाद और किशनगंज केंद्र में 5 जून से 15 जुलाई 2025 तक ग्रीष्मावकाश घोषित किया है। यह आदेश एएमयू द्वारा संचालित विद्यालयों पर लागू नहीं होगा।
विज्ञापन
चिकित्सा संकाय, यूनानी चिकित्सा संकाय, पैरा मेडिकल कॉलेज तथा नर्सिंग कॉलेज के लिए भी ग्रीष्म अवकाश अनुसूची को स्वीकृति प्रदान की है। चिकित्सा संकाय के शिक्षकों के लिए अवकाश दो चरणों में होगा। पहला चरण 18 मई से 23 जून 2025 तक और दूसरा चरण 25 जून से 31 जुलाई 2025 तक चलेगा।
विज्ञापन
एमबीबीएस प्रथम प्रोफेशनल बैच 2024, द्वितीय प्रोफेशनल बैच 2023 और फाइनल प्रोफेशनल पार्ट-प्रथम बैच 2022 के छात्र 1 जून से 10 जून 2025 तक अवकाश पर रहेंगे, जबकि फाइनल प्रोफेशनल पार्ट-द्वितीय बैच 2021 के छात्रों के लिए यह अवकाश 1 जून से 15 जून 2025 तक रहेगा।
विज्ञापन
बीडीएस पाठ्यक्रम प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष (बैच 2024, 2023 एवं 2022) के छात्र 1 जून से 20 जून 2025 तक ग्रीष्म अवकाश पर रहेंगे, जबकि अंतिम वर्ष (बैच 2021) के छात्रों का अवकाश 11 जून से 30 जून 2025 तक रहेगा। डिप्लोमा और बी.एससी. पैरा मेडिकल कोर्स में 21 जून से 10 जुलाई 2025 तक अवकाश पर रहेंगे। वहीं, बी.एससी. नर्सिंग के छात्रों के लिए ग्रीष्म अवकाश 28 जून से 7 जुलाई 2025 तक रहेगा।
यूनानी चिकित्सा संकाय के शिक्षकों के लिए भी दो चरणों में अवकाश निर्धारित किया गया है । पहला चरण 2 जून से 8 जुलाई 2025 और दूसरा चरण 10 जुलाई से 15 अगस्त 2025 तक चलेगा। प्रि-तिब एवं सभी बीयूएमएस बैचों के छात्रों के लिए 2 जून से 22 जून 2025 तक ग्रीष्म अवकाश निर्धारित किया गया है।