{"_id":"b00514b363a058af5b6c94f9c82d3280","slug":"suicide-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी लगाकर हत्या फिर जला डाला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी लगाकर हत्या फिर जला डाला शव
अमर उजाला ब्यूरो/गंगीरी।
Updated Mon, 12 Oct 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना गंगीरी के गांव तेहरा निवासी एक पति ने अपने परिजनों के साथ मिलकर नव विवाहिता को फांसी लगाकर मार डाला और उसके शव को जला दिया। मायका पक्ष ने मौके पर पहुंच की विवाहिता का अधजला शव निकाला और पुलिस को इस घटना की सूचना दी। पुलिस डेढ़ घंटे की देरी से पहुुंची। इससे लोगों में काफी रोष था। घटना की सूचना पर सीओ और एसडीएम भी पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया।
जिला कासगंज के थाना मारहरा के गांव निजामपुर निवासी 20 वर्षीय हेमा देवी की शादी छह माह पहले थाना गंगीरी के गांव तेहरा निवासी राजेंद्र पुत्र महेंद्र सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ माह बाद ही अतिरिक्त दहेज के लिए हेमादेवी को परेशान किया जाने लगा। हेमा देवी ने शनिवार शाम को टेलीफोन कर दहेज मांगने की बात अपने मायके वालों को बताई। रविवार की सुबह हेमा के पति ने अपने परिजनों की मदद से उसको फांसी लगा दी। फांसी लगाने के बाद उसके शव को जंगल में ले जाकर जला दिया। इस घटना की जानकारी गांव के किसी व्यक्ति ने हेमा के मायका पक्ष को दे दी। उसके मायका पक्ष के लोग जंगल पहुंच गए और हेमा के अधजले शव को बाहर निकाल लिया।
मायका पक्ष ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में ले लिया। सूचना पर घटना स्थल पर तहसीलदार कोल राजेश कुमार और सीओ बरला हेमराज मीणा पहुंचे और निरीक्षण किया। एसआई अंगद सिंह चाहर ने बताया कि हेमा देवी के मायके पक्ष से दहेज हत्या की तहरीर पर मुकदमा तेहरा निवासी मृतक हेमा देवी के पति, सास, ससुर, देवर, और ननद के खिलाफ दर्ज किया गया है। अधजले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।