{"_id":"5ff75f228ebc3e33617d91ee","slug":"suicide-city-office-news-ali253134542","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर झूला छात्र, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर झूला छात्र, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के क्वार्सी थाना क्षेत्र के देवसैनी गांव में बुधवार रात एक छात्र ने फांसी के फंदे पर झूल खुदकुशी कर ली। खुदकुशी के पीछे का कारण तलाशने में पुलिस जुटी है। परिवार वालों को बृहस्पतिवार दोपहर बाद शव पोस्टमार्टम कराकर सौंप दिया गया।
देवसैनी के रहने वाले 18 मुकेश सैनी पुत्र नेत्रपाल सैनी 10वीं का छात्र था। पढ़ाई के साथ-साथ वह अपने पिता का चाट के काम में भी हाथ बांटता था।
बुधवार की शाम को पिता काम करके घर वापस लौटे तो उन्होंने मुकेश को आवाज दी। काफी देर बाद भी मुकेश अपने कमरे से निकलकर नहीं आया तो पिता ने अंदर जाकर देखा। बेटा फांसी के फंदे पर लटका मिला। इससे परिवार वालों की चीखें निकल गईं। सूचना पर थाना क्वार्सी पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। पिता नेत्रपाल सहित अन्य परिवार वालों से भी पूछताछ की गई। मगर, अभी तक कोई कारण नहीं लग सका है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया। क्वार्सी इंस्पेक्टर छोटेलाल के मुताबिक मामले की जांच जारी है।