फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Suddenly your mobile will vibrate

आपने घबराना नहीं है: अचानक मोबाइल में होगा वाइब्रेशन, उसमें से आएगी अजीब तरह की आवाज; जानें क्यों हो रहा ऐसा

Mon, 09 Oct 2023 09:16 PM IST
चमन शर्मा रिंकू शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़
रिंकू शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 09 Oct 2023 09:16 PM IST
सार

घबराएं नहीं, 10 अक्टूबर को  दूरसंचार विभाग और एन.डी.एम.ए. द्वारा आपदा तैयारी के संदर्भ में सेल प्रसारण का अखिल भारतीय परीक्षण किया जा  रहा है। यह केवल एक अलर्ट मैसेज होगा।

विज्ञापन
Suddenly your mobile will vibrate
मोबाइल फोन - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

आपके मोबाइल में अचानक ऐसा कुछ होने वाला है, जिससे आप घबराएं नहीं। अचानक आपका मोबाइल वाइब्रेशन होने लगेगा, उसके बाद उसमें से एक अजीब तरह की आवाज आएगी। मोबाइल धारकों के पास एक टेक्सट मैसेज आया है, जिसमें भारत सरकार के दूरसंचार विभाग ने इस बारे में सलाह दी है।

विज्ञापन


यह आया मैसेज

मोबाइल पर आए ये मैसेज
सलाह: दूरसंचार विभाग, भारत सरकार, एनडीएमए के साथ सेल ब्रॉडकास्ट का परीक्षण कर रही है। आपको ध्वनि/ कंपन के साथ मोबाइल पर परीक्षण संदेश प्राप्त हो सकते हैं। ये संदेश परीक्षण प्रक्रिया का हिस्सा हैं, वास्तविक आपात स्थिति का संकेत नहीं हैं। इन पर आपकी ओर से किसी भी कार्रवाई की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन


घबराएं नहीं, यह सिर्फ अलर्ट मैसेज है
अलीगढ़ के डीएम इन्द्र विक्रम सिंह ने आ रहे मैसेज पर बताया कि आपके मोबाइल पर अचानक कम्पन ( वाइब्रेशन) के साथ अलग किस्म की आवाज आती है तो घबराने की जरूरत नहीं। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और दूरसंचार विभाग की ओर से इसका परीक्षण दिनांक 10 अक्टूबर 2023 को किया जाएगा। उन्होंने बताया है कि यह सिर्फ एक अलर्ट मैसेज होगा जो आपको आपदा के प्रति सतर्क करेगा। यह वास्तविक आपात का संकेत नहीं होगा। इससे बिल्कुल परेशान होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है सेल प्रसारण का अखिल भारतीय परीक्षण
सहायक निदेश सूचना संदीप कुमार ने जानकारी दी है कि घबराएं नहीं, 10 अक्टूबर को  दूरसंचार विभाग और एन.डी.एम.ए. द्वारा आपदा तैयारी के संदर्भ में सेल प्रसारण का अखिल भारतीय परीक्षण किया जा  रहा है। यह केवल एक अलर्ट मैसेज होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed