{"_id":"5834a6734f1c1b282413b9bd","slug":"submitted-17-hundred-million-in-the-bank-notes","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में जमा कराए 17 लाख के सौ-सौ के नोट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में जमा कराए 17 लाख के सौ-सौ के नोट
हिमांशु गुप्ता
Updated Wed, 23 Nov 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
Submitted 17 hundred million in the bank notes
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
500 और 1000 के नोटबंदी को लेकर बैंकों पर मचे हाहाकार के बीच अलीगढ़ के शराब कारोबारी राजीव कुमार वार्ष्णेय ने शानदार मिसाल पेश की है। घंटों लाइन में धक्के खा रहे लोगों को देखकर राजीव ने उनकी मदद का बीड़ा उठाया है।
वह अपनी विभिन्न वाइन शॉप से आने वाली आमदनी में से 100-100 के नोट बैंक में जमा करा रहे हैं। स्वर्ण जयंती नगर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में अब तक राजीव 17 लाख रुपये के सौ-सौ के नोट जमा करा चुके हैं। मंगलवार को इस सराहनीय कदम पर बैंक प्रबंधक ने उन्हें सम्मानित किया।
अलीगढ़ में ग्रीनपार्क सोसाइटी निवासी राजीव कुमार वार्ष्णेय शराब कारोबारी हैं। उनकी शहर में कायमपुर मोड़, नादा पुल पर, लोधा गांव और अतरौली कस्बे में वाइन शॉप हैं। राजीव ने बताया कि जब उन्होंने बैंकों के बाहर महिलाओं, बुजुर्गों को घंटों लाइन में लगकर परेशान होेते देखा तो उन्हें ऐसे जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रेरणा मिली।
विज्ञापन
सभी वाइन शॉप से आने वाली बिक्री से उन्होंने 100-100 के नोट एकत्रित करना शुरू कर दिया। वह दो-तीन दिन के अंतर से तीन से चार लाख रुपये के 100-100 के नोट बैंक में जमा करा रहे हैं। गत 10 दिनों में वह 17 लाख रुपये के नोट बैंक में जमा करा चुके हैं।
उन्होंने बैंक के अन्य कारोबारियों से भी अपील की है कि वह भी जनता की सेवा के लिए आगे आएं।
बैंक में कैश का बहुत संकट है। राजीव वार्ष्णेय जैसे व्यापारियों की मदद से इन विपरीत परिस्थितियों में काम करना संभव हो रहा है। शहर के अन्य व्यापारी भी मदद करें तो बैंकों का काम करना और आसान होगा।
- पूरन सिंह, प्रबंधक, बैंक ऑफ बड़ौदा स्वर्ण जयंती नगर शाखा