{"_id":"60983d678ebc3ed63b653d4b","slug":"students-protest-in-amu-to-protest-against-the-attack-in-palestine-city-office-news-ali262780878","type":"story","status":"publish","title_hn":"फलस्तीन में हमले के विरोध में एएमयू में छात्रों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फलस्तीन में हमले के विरोध में एएमयू में छात्रों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
फलस्तीन की अल अक्सा मस्जिद पर इस्राइल की सेना द्वारा किए गए हमले के विरोध में रविवार को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों ने पोस्टर लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान इस्राइल के उत्पादों के बहिष्कार की मांग की गई और मुसलमानों पर हो रहे जुल्म की निंदा की गई।
एएमयू के मास्टर इन सोशल वर्क के छात्र फरहान जुबेरी रविवार को विश्वविद्यालय के शताब्दी द्वार के पास पहुंचे। उनके हाथ में पोस्टर था। जिस पर इस्राइली फोर्स द्वारा की गई कार्रवाई के विरोध में नारे लिखे थे। फरहान ने कहा कि वहां की फौज ने फलस्तीन की अल अक्सा मस्जिद पर हमला करके बहुत ही निंदनीय कार्य किया है।
इस्राइल लगातार मुसलमानों और फलस्तीन पर हमला कर रहा है। उन्होंने कहा कि वह भारत सरकार से मांग करते हैं कि वह अपने स्तर से इस घटना के विरोध में जो भी संभव हो वह प्रयास करें। कुछ अन्य छात्रों ने भी शताब्दी द्वार पर पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया।