फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Students demonstrated for the demand of student union elections

छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन

Sun, 16 Oct 2022 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Students demonstrated for the demand of student union elections
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर छात्रों ने शनिवार को बाब-ए-सैयद पर प्रदर्शन किया। उन्होंने 24 घंटे में मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त न करने पर भूख हड़ताल पर बैठने की धमकी दी है। छात्रों ने कहा कि सर सैयद डे को भूख हड़ताल के तौर पर मनाएंगे।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे छात्रों के समूह ने बाब-ए-सैयद को बंद कर दिया। करीब आधे घंटे तक चुनाव कराने की मांग को लेकर नारेबाजी करते रहे। छात्र नेता विकास यादव ने कहा कि अगर 24 घंटे में मुख्य चुनाव अधिकारी को नियुक्त नहीं किया गया तो भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
विज्ञापन

17 अक्तूबर को होने वाले सर सैयद डे को भूख हड़ताल के तौर पर मनाएंगे। विवि प्रशासन चुनाव कराने के लिए गंभीर नहीं है। छात्रसंघ, शिक्षक शिक्षक संघ, टीएसए, एमटीएस का चुनाव होना चाहिए। छात्रों ने कुलपति को संबोधित ज्ञापन प्रॉक्टर प्रो. वसीम अली को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रॉक्टर ने कहा कि फिलहाल विद्यार्थियों के प्रवेश चल रहे हैं। चुनाव कराने पर विश्वविद्यालय प्रशासन विचार करेगा। प्रदर्शन में अहमर फरीदी, मुईज हसन, चेतन सिंह, आलोक राज, फरहान ठाकुर, जाहिद खान आदि शामिल रहे। उधर, प्रदर्शन के दौरान एक छात्र से प्रदर्शनकारियों की बहसबाजी हो गई। बैरिकेडिंग से साइकिल उठाकर परिसर में ले आया। इसी बात को लेकर बहस हो गई। धक्का-मुक्की भी हो गई। सुरक्षाकर्मियों ने उसे वापस बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed