{"_id":"60199ae88ebc3ec2c828a6c7","slug":"students-come-to-the-playing-field-to-strengthen-the-fit-india-campaign-city-office-news-ali255267741","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिट इंडिया अभियान को मजबूती देने के लिए छात्र खेल मैदान की तरफ आएं : कुलपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिट इंडिया अभियान को मजबूती देने के लिए छात्र खेल मैदान की तरफ आएं : कुलपति
विज्ञापन
एएमयू वीसी प्रो. तारिक मंसूर साथ में गेम्स कमेटी के सचिव प्रो. सैयद अमजद अली रिजवी।
- फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स कोटे से होने वाले विभिन्न कक्षाओं में एडमिशन के लिए मंगलवार को ट्रायल का आयोजन किया गया। इस दौरान व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के लिए कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर स्वयं एथलेटिक्स ग्राउंड पर पहुंचे।
प्रोफेसर मंसूर ने कहा कि गेम्स कमेटी यूनिवर्सिटी में खेल का ऐसा वातावरण तैयार करे, जिससे अधिक से अधिक छात्र खेल मैदान पर दिखाई दें। मैदान पर जब खिलाड़ी छात्रों की संख्या अधिक होगी तो प्रतिभावान छात्रों का आसानी से चयन किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि फिट इंडिया अभियान को मजबूती देने के लिए एएमयू छात्रों को खेल मैदान और जिन की सुविधा का लाभ उठाना चाहिए।
मंगलवार को कुल 15 अलग-अलग खेलों के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर एएमयू गेम्स कमेटी के सचिव प्रोफेसर सैयद अमजद अली रिजवी, फिजिकल एजुकेशन विभाग के चेयरमैन प्रोफेसर जमीर उल्लाह खान, जेएन मेडिकल कॉलेज के फर्मोकालोजी विभाग के वरिष्ठ शिक्षक और जिमखाना क्लब के अध्यक्ष डॉ. जमील अहमद, यूनानी मेडिसिन के डीन प्रोफेसर एफएस शीरानी, पूर्व प्रोवाइस चांसलर प्रोफेसर तबस्सुम शहाब, प्रोफेसर मजहर अब्बास, डॉ. सैय्यद नवाज जैदी, मजहर उल कमर ,गेम्स कमेटी के खेल प्रशिक्षक आदि मौजूद रहे।