{"_id":"698e41d15cc78c5f780deeb1","slug":"student-on-his-way-to-army-recruitment-drive-crushed-by-car-dies-aligarh-news-c-296-1-ghl1001-100117-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सेना की भर्ती देखने जा रहे छात्र को कार ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सेना की भर्ती देखने जा रहे छात्र को कार ने कुचला, मौत
विज्ञापन
सेना की भर्ती देखने जा रहे बाइक सवार छात्र को बृहस्पतिवार मथुरा रोड पर मडराक क्षेत्र के गांव सहारनपुर के पास कार ने कुचल दिया। युवक दो बहनों की बीच इकलौता भाई था।
गोंडा क्षेत्र के गांव जाखुर निवासी पुष्पेंद्र (20) पुत्र देवेंद्र सिंह बीएसी का छात्र था। पिता एक स्कूल की बस चलाते हैं और खेती करते हैं। परिजनों ने बताया है कि बृहस्पतिवार को वह दिल्ली में सेना का भर्ती देखने के लिए जा रहा था। गांव से वह अलीगढ़ के लिए बाइक पर निकला था। अलीगढ़ से ट्रेन से वह दिल्ली के लिए जाना वाला था, लेकिन दोपहर आसना पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव सहारनपुर के पास उसकी बाइक में किसी अज्ञात कार चालक ने टक्कर मार दी। कार का पहिया उसके सिर पर होकर निकल गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर आ गए। स्थानीय लोगों ने बताया है कि युवक अगर हेलमेट लगाया होता तो संभव है उसकी जान बच जाती।
होनहार व सबका चहेता था पुष्पेंद्र
गांव के लोगों ने बताया है कि पुष्पेंद्र होनहार था। बीएससी की पढ़ाई के साथ वह सरकारी सेवा की तैयारी भी कर रहा था। इकलौते भाई की मौत के बाद दोनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है, दोनों बहनें उससे छोटी हैं और वह भी पढ़ रही हैं। बेटे की मौत पर मां दहाड़े मार कर रो रही हैं। परिवार में मातम छाया हुआ है और गांव में भी शोक का माहौल है।