फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Student Leader Tosif Suspended, Prohibited For Entry in Campus

छात्र नेता तौसीफ निलंबित कैंपस में प्रवेश पर रोक

Wed, 03 Jun 2015 01:36 AM IST
अलीगढ़
अलीगढ़ Updated Wed, 03 Jun 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
30 मई को मोरीसन कोर्ट एनेक्सी में बरामद हुए थे कारतूस
विज्ञापन

छात्र नेता तौसीफ निलंबित कैंपस में प्रवेश पर रोक
अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष तौसीफ आलम को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही उनके कैंपस प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। तौसीफ आलम के निलंबन आदेश पर पूर्व प्रॉक्टर प्रो. जमशेद सिद्दीकी के 31 मई की तिथि में हस्ताक्षर हैं। 30 मई की रात में एएमयू कुलपति जमीरउद्दीन शाह, रजिस्ट्रार डॉ. असफर अली खान, डीएसडब्लू प्रो. अनीस इस्माइल तथा प्रॉक्टर प्रो. जमशेद सिद्दीकी ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर एएमयू के हालों में सर्च अभियान चलाया था। आफताब हाल के मोरीसन कोर्ट की एनेक्सी में छापे के दौरान 12 बोर के चार कारतूस बरामद किए गए थे। जिस कमरे में कारतूस बरामद हुए, उसमें तौसीफ आलम रहते हैं। एएमयू पीआरओ डॉ. राहत अबरार ने बताया कि तौसीफ आलम को कंपीटेंट अथारिटी की अंतिम रिपोर्ट आने तक के लिए निलंबित किया गया है। इधर तौसीफ आलम ने एएमयू के पूर्व प्रॉक्टर पर साजिश कर फंसाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कारतूस उनके कमरे में नहीं बल्कि बगल के स्टोर में बरामद हुए थे। साजिश के तहत कारतूस रखवाकर उन्हें फंसा दिया गया है। उनकी छवि अपराधी की तरह बना दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed