फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Questions raised regarding the criteria of the Rani Laxmibai Yojana.

Aligarh News: रानी लक्ष्मीबाई योजना के मानकों पर उठे सवाल

Sun, 30 Aug 2026 02:44 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Questions raised regarding the criteria of the Rani Laxmibai Yojana.
इगलास कस्बे में आयोजित बैठक में मौजूद व्यापारी। स्रोत : स्वयं - फोटो : samvad
हाथरस रोड पर व्यापारियों की हुई बैठक में सामाजिक मुद्दों, आरक्षण व्यवस्था, मुख्यमंत्री स्कूटी योजना तथा बढ़ती जनसंख्या आदि विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में व्यापारी नेता उमाकांत अग्रवाल ने कहा कि पारंपरिक आरक्षण व्यवस्था में बदलाव किया जाना चाहिए। आरक्षण का आधार जातिगत न होकर आर्थिक होना चाहिए। इस बीच रानी लक्ष्मीबाई योजना के मानकों पर सवाल उठाए।
विज्ञापन

बैठक में सुरेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा रानी लक्ष्मीबाई योजना के तहत स्नातक कक्षा की मेधावी छात्राओं को स्कूटी देने की घोषणा की गई है। इसके तहत मेधावियों को गरीब व अमीर की श्रेणी में बांटा गया है। उन्होंने कहा कि इससे वंचित मेधावियों में कुंठा पैदा करने वाली पॉलिसी को उचित नहीं ठहराया जाना चाहिए। सरकार स्पष्ट करे कि योजना गरीब छात्राओं के लिए है अथवा मेधावी छात्राओं के लिए। कन्हैयालाल बंसल ने देश व प्रदेश में बढ़ रही जनसंख्या को चिंताजनक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed