फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Student lands 45 lakh package; 678 get jobs

Aligarh News: छात्र को 45 लाख का पैकेज छाया, 678 को मिली नौकरी

Sun, 14 Jun 2026 02:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Student lands 45 lakh package; 678 get jobs
अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेते कंपनी के प्रतिनिधि। संवाद
आईटीएम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने सातवां मेगा रोजगार मेला आयोजित किया। इस मेले में 37 कंपनियों ने 678 युवाओं को नौकरी दी। सर्वोच्च वार्षिक पैकेज 45 लाख रुपये रहा, जो आकर्षण का केंद्र बना।
विज्ञापन


शनिवार को आईटीएम परिसर में लगे इस मेले में 968 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार प्रक्रिया में हिस्सा लिया। इनमें से 678 युवाओं को विभिन्न कंपनियों में चुना गया। मेले में एक्सिस बैंक, फ्लिपकार्ट, आईसीआईसीआई जैसी 37 प्रमुख कंपनियां शामिल थीं।
विज्ञापन



संस्थान के अध्यक्ष देव प्रकाश अग्रवाल ने कॅरिअर निर्माण पर जोर दिया। सचिव दिंकल अग्रवाल ने ऐसे आयोजनों को रोजगार से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बताया। कोषाध्यक्ष सुमित अग्रवाल ने इसे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



कंपनियों के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों की तकनीकी दक्षता की सराहना की। उन्होंने उनके संचार कौशल और आत्मविश्वास को भी सराहा। प्रतिनिधियों ने भविष्य में भी आईटीएम के साथ भर्ती सहयोग जारी रखने की इच्छा जताई। इस आयोजन के संचालन में प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रमुख नाजिश लईक की अहम भूमिका रही। संस्थान के निदेशक डॉ. फारुख हुसैन सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed