{"_id":"67c6ec6ed0b80df3aa04a857","slug":"student-going-to-appear-for-exam-dies-after-being-hit-by-car-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कार ने मारी टक्कर, परीक्षा देने जा रहे इंटर के छात्र की मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कार ने मारी टक्कर, परीक्षा देने जा रहे इंटर के छात्र की मौत, परिवार में छाया मातम
Tue, 04 Mar 2025 05:35 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 04 Mar 2025 05:35 PM IST
सार
दिलशाद अतरौली के सरस्वती विद्या मंदिर में इंटर की परीक्षा दे रहा था। वह बाइक से परीक्षा देने अतरौली जा रहा था। इसी दौरान कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक छात्र दिलशाद
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
अलीगढ़ में थाना पालीमुकीमपुर के गांव तोछी के निकट यूपी बोर्ड की परीक्षा देने अतरौली जा रहे युवक को कार ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
गांव चंदौआ गोर्वधनपुर निवासी 20 वर्षीय दिलशाद पुत्र आजाद खां अतरौली के सरस्वती विद्या मंदिर में इंटरमीडिएट की परीक्षा दे रहा था। 4 मार्च अपराह्न करीब एक बजे वह बाइक से परीक्षा देने अतरौली जा रहा था। इसी दौरान कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की मदद से युवक को घायल अवस्था में एंबुलेंस से अतरौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर इलाका पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन