{"_id":"5e5ac4658ebc3ef3d154f3c2","slug":"student-death-in-accident-while-returning-from-exam-centre-akbarabad-news-ali2280189193","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे छात्र की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे छात्र की हादसे में मौत
विज्ञापन
साहिल का फाइल फोटो
- फोटो : CITY OFFICE
शनिवार की सुबह करीब 7 बजे हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे छात्र की बाइक करहला रोड पर सड़क किनारे खड़े बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर सूचना के बावजूद देर तक पुलिस के न पहुंचने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया। काफी देर बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। हादसे ने परिवार का चिराग छीन लिया।
अलीगढ़ शहर के मोहल्ला डोरी नगर निवासी 17 वर्षीय जतिन कुमार पुत्र विशाल कुमार हाईस्कूल की परीक्षा देने साथियों के साथ बाइक से अकराबाद के एक कॉलेज में जा रहे थे। करहला रोड पर जतिन की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से जा टकराई। खंभे से टकराने से वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। साथ चल रहे अन्य छात्रों में हड़कंप मच गया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बावजूद काफी देर बाद पुलिस पहुंची। उधर हादसे पर जमा ग्रामीणों व राहगीरों की भीड़ ने पुलिस के न पहुंचने पर हंगामा शुरू कर दिया। बाद में पहुंची थाना पुलिस ने अचेतावस्था में जतिन को अकराबाद सीएचसी भेजा जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
हादसे की जानकारी पर मृतक छात्र के परिवार वाले अस्पताल पहुंच गए। रोकर उनका बुरा हाल था। परिवार के साथ मौजूद पड़ोसी विजय कुमार ने बताया कि जतिन कुमार के माता-पिता व छोटी बहन नोएडा में रहते हैं। वहां पिता निजी कंपनी में काम करते हैं। हाईस्कूल की परीक्षा देने के लिए कुछ दिन पहले ही जतिन नोएडा से अपनी नानी के घर अलीगढ़ शहर के डोरीनगर आया था। एसआई संजीव कुमार के अनुसार छात्र हेलमेट नहीं पहने था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।