{"_id":"6ac16ff7df495c73cb0a0f83","slug":"struck-a-deal-worth-175-crore-by-claiming-amu-land-as-ones-own-aligarh-news-c-2-gur1004-1081759-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: एएमयू की जमीन को अपना बताकर 1.75 करोड़ में किया सौदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: एएमयू की जमीन को अपना बताकर 1.75 करोड़ में किया सौदा
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का गेट।
लाल डिग्गी रोड क्षेत्र में एक गिरोह ने एएमयू की जमीन को अपना बताकर उसका 1.75 करोड़ रुपये में सौदा कर दिया। आरोपियों ने खरीदारों से कई किस्तों में 49 लाख रुपये ले लिए। जमीन के दस्तावेजों की जांच में सच्चाई सामने आने के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। एसपी सिटी के निर्देश पर क्वार्सी थाने में 11 नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
हेमंत नगर, संजय गांधी कॉलोनी निवासी भानुप्रताप सिंह के मुताबिक, 25 जून 2025 को 11 लोग उनके घर पहुंचे थे। उन्होंने खुद को जमीन का मालिक बताते हुए सरला देवी के नाम के बैनामे समेत मृत्यु प्रमाण पत्र और वारिस प्रमाण पत्र दिखाए। आरोपियों ने मौजा कोल में गाटा संख्या 1127 की 1669 वर्गगज जमीन को अपनी संपत्ति बताया। जमीन इंदिरा गांधी गर्ल्स हॉस्टल के पास मस्जिद वाले रास्ते पर बताई गई।
आरोप है कि 27 जून को जमीन का सौदा 1.75 करोड़ रुपये में तय हुआ। इसी दिन पीड़ित ने आरोपियों के बताए खातों में एक-एक लाख रुपये की रकम आरटीजीएस के माध्यम से भेजी। इसके बाद भी रकम लेने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
पीड़ित के अनुसार, चार अगस्त को आठ चेकों के माध्यम से 32 लाख रुपये लिए गए। इसके अलावा पांच लाख रुपये मौसी के नाम, दो लाख रुपये बेटी की शादी और दो लाख रुपये पत्नी की बीमारी के नाम पर लिए गए। रकम लेने के बाद भी जमीन का नक्शा उपलब्ध नहीं कराया गया।
पीड़ित का आरोप है कि रुपये लौटाने के बजाय आरोपियों ने उसे धमकाया। मामले में थाने स्तर पर सुनवाई नहीं होने पर उसने एसपी सिटी से शिकायत की। एसपी सिटी के निर्देश पर क्वार्सी पुलिस ने गीता, पूनम, नैना, रेनू समेत 11 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।
सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि जमीन के स्वामित्व, दस्तावेजों की सत्यता और रुपये के लेनदेन समेत पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।