{"_id":"69bc6854a5c226deac066746","slug":"strong-winds-and-drizzle-increased-the-worries-of-farmers-aligarh-news-c-2-1-ald1025-933143-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: तेज हवा और बूंदाबांदी ने बढ़ाई किसानों की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: तेज हवा और बूंदाबांदी ने बढ़ाई किसानों की चिंता
विज्ञापन
चंडौस के गांव रामनगर में आंधी बारिश से गिरी फसल। संवाद
- फोटो : samvad
जनपद में बुधवार देर रात व बृहस्पतिवार की शाम को हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। अचानक बदले मौसम से किसान को पककर खड़ी गेहूं व सरसों की फसल में नुकसान होने का डर है। तेज हवा से खेतों में गेहूं व सरसों की फसल बिछ गई।
बुधवार की रात करीब 11 बजे के बाद तेज हवाएं चलनी शुरू हुईं, जिसके साथ हल्की बारिश भी हुई। इस अचानक बदले मौसम ने सबसे ज्यादा असर किसानों पर डाला है। किसानों ने बताया कि तेज हवा के कारण फसल झुक गई है, जिससे उत्पादन पर असर पड़ सकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई। कई जगहों पर पेड़ गिरने की सूचना थी।
चंडौस के आसपास रामनगर, कसेरू, टीकरी,जरारा आदि में गेहूं व सरसों की पौधे गिर गए। कई गांवों में जिन किसानों गेहूं के पूरे (गठ्ठर) बांधकर सूखने के लिए खेत में डाल दिय थे। वह दूसरे खेतों में पहुंच गए। लोगों का कहना है कि इतनी बारिश से अभी कुछ फसल ही गिरी है। हालांकि किसानों का कहना है कि अगर अब बारिश हुई तो अधिक नुकसान होगा।
विज्ञापन
- जिलेभर में हल्की बूंदाबादी हुई है। इससे फसलों पर बहुत ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि तेज हवा में कुछ फसल गिर गई है। इससे फसल पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। - धीरेंद्र कुमार चौधरी, जिला कृषि अधिकारी।