फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Strong-patriotic daughters will make fearsome India

सशक्त-देशभक्त बेटियां ही बनाएंगी भयमुक्त भारत

Fri, 11 Aug 2017 01:46 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Fri, 11 Aug 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
Strong-patriotic daughters will make fearsome India
राजकीय कन्या इंटर कालेज में छात्राओं को ताइक्वाडों का प्रशिक्षण देते ब्लैक बैल्ट कोच गयासउद्वीन। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला जश्न-ए-आजादी की दूसरी कड़ी में ‘सशक्त बेटियां, देशभक्त बेटियां’ के तहत शहर के 12 स्कूलों में बेटियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। बंदूक, चाकू, चेन झपट्टे से खुद को कैसे बचा सकते हैं, इसकी ट्रेनिंग अलीगढ़ मार्शल आर्ट एकेडमी (सर सैयद नगर) के प्रशिक्षकों ने दी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य यह है कि सशक्त बेटियां, देशभक्त बेटियां ही भयमुक्त भारत का निर्माण करेंगी।
विज्ञापन


गुरुवार को महेश्वर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विनोद कुमार शर्मा की देखरेख में ताइक्वांडो प्रशिक्षक आकाश शर्मा ने बेटियों को प्रशिक्षित किया। अलबरकात स्कूल में प्रधानाचार्या सबीहा खान की अगुवाई में तस्कीन जहीर ने बेटियों को आत्म रक्षा करना सिखाया। 
विज्ञापन


अल नूर स्कूल (तस्वीर महल, रेलवे क्रासिंग) की प्रधानाचार्या जहीमा अहमद की देखरेख में प्रशिक्षक गुलफ्शां ने छात्राओं को प्रशिक्षण दिया। अलीगढ़ मॉडर्न स्कूल (धौर्रा) की प्रधानाचार्या शाजिया तबस्सुम की अगुवाई में शर्जील खान ने बच्चों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रतनप्रेम डीएवी इंटर कालेज कन्या की प्रधानाचार्या प्रियंका चौरसिया की देखरेख में प्रशिक्षक मंतशा अली जैदी ने छात्राओं को प्रशिक्षण दिया। 
टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज में प्रशिक्षक कौसेन ने प्रशिक्षित किया। प्रधानाचार्या डॉ. इंदु सिंह मौजूद रहीं। महेश्वर कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या ऊषा गौर की देखरेख में प्रशिक्षक अल्फिया जैदी ने बेटियों को आत्मरक्षा करना सिखाया। चिरंजीलाल कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या मधु की देखरेख में मुख्य प्रशिक्षक असरार अहमद ने आत्मरक्षा के टिप्स दिए। 

नौरंगीलाल राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शीलेंद्र कुमार की अगुवाई में ग्यासुद्दीन ने छात्राओं को मार्शल आर्ट सिखाया। उदयसिंह जैन कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य चमन जैन की देखरेख में रोहित कुमार ने छात्राओं को प्रशिक्षित किया। मॉडर्न कॉन्वेंट इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या नेहा सिंह की देखरेख में प्रशिक्षक शाहरुख यासीन ने बच्चों को मार्शल आर्ट के टिप्स दिए।



बताया, कब चलाएं किक कैसे मारें पंच 
प्रशिक्षकों ने बेटियों को कई तरह की किक मारना सिखाया। इनमें थोलाजॉगी, हाफ राउंड किक, फुल राउंड किक, बैक थ्रस्ट, बैक राउंड किक कैसे मारते हैं, इसका डेमो दिया। यह भी बताया कि कौन सी किक का इस्तेमाल कब किया जाता है। अपर पंच, मिडिल पंच और डाउन पंच का इस्तेमाल करना भी सिखाया। यह भी बताया कि किसी की पकड़ से कैसे छूटा जाता है और कैसे किक-पंच का मिक्स इस्तेमाल किया जाता है। छात्राएं बेहद प्रभावित हुईं और प्रण लिया कि वे भी इस कला को सीखेंगी और निपुणता प्राप्त करेंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed