{"_id":"66d3b1e6b89b5a2a51063464","slug":"storytellers-death-under-suspicious-circumstances-aligarh-news-c-112-1-sali1002-101032-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: संदिग्ध हालत में कथा वाचक की मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: संदिग्ध हालत में कथा वाचक की मौत, परिवार में छाया मातम
Sun, 01 Sep 2024 05:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sun, 01 Sep 2024 05:44 AM IST
सार
कथा वाचक रोहताश शास्त्री शाम को वह खाना खाकर कमरे में सोने चले गए। सुबह होने पर पत्नी ने जब देखा तो वह मृत हालत में मिले।
विज्ञापन
मृतक कथा वाचक रोहताश शास्त्री
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
थाना छर्रा क्षेत्र के गांव डोरई में 31 अगस्त को एक कथा वाचक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कथा वाचक की मौत से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
गांव डोरई निवासी 35 वर्षीय रोहताश शास्त्री पुत्र प्रेमपाल भागवत कथा वाचक थे। उनकी शादी 12 साल पहले हुई थी। परिजनों के मुताबिक 30 अगस्त शाम को वह खाना खाकर कमरे में सोने चले गए। सुबह होने पर पत्नी ने जब देखा तो वह मृत हालत में मिले। मौत की जानकारी होने पर परिवार के सदस्यों के साथ आसपास के लोग एकत्रित हो गए। जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
चर्चा है कि पुलिस को किसी ने जहर देकर मारने की सूचना दी थी। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। शाम तक पुलिस को मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया है। पिता की मौत पर दो पुत्र व दो पुत्री का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन