फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Stone pelting between two communities in Sarai Sultani, tension till midnight

Aligarh News: सराय सुल्तानी में दो समुदायों में पथराव, आधी रात तक तनाव

Tue, 17 Jan 2023 08:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting between two communities in Sarai Sultani, tension till midnight
हाथरस अड्डा सराय सुल्तानी में दो समुदाय में हुए मारपीट के बाद हुए पथराव के बाद भीड़ को रोकते पुलि? - फोटो : CITY OFFICE
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कार्यालय के बगल में मिश्रित आबादी वाले अतिसंवेदनशील सराय सुल्तानी में सोमवार देर शाम दो समुदायों में पथराव हो गया। यह घटना एक ढाबे पर बाइक खड़ी करने के विवाद में दो युवकों के झगड़े से शुरू हुई। कुछ ही देर में वहां दोनों पक्षों के युवा आमने-सामने आ गए। पथराव मारपीट में दो युवकों के चोट आई है। देर रात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तमाम युवाओं की भीड़ आगरा रोड पर जाम लगाए खड़ी थी। इसी क्रम में रात 12 बजे भी गली में से गुजर रहे युवकों पर पत्थर फेंके गए और चर्चा हवाई फायर की भी है।
विज्ञापन

सासनी गेट पक्की सराय का हिमांशु नाम का ताला व्यापारी युवक करीब नौ बजे आगरा रोड सराय सुल्तानी स्थित होटल पर खाना लेने गया था। इसी दौरान वहां बाइक खड़ी करने को लेकर दूसरे समुदाय के युवक से कहासुनी हो गई। हिमांशु पक्ष का आरोप है कि इस दौरान उसे होटल संचालक सहित कई युवकों द्वारा मिलकर पीटा गया। इस मारपीट में उसके चोट आ गई।
विज्ञापन

इस पर उसने अपने भाई आकाश को फोन किया तो वह अपने साथ तमाम युवा साथियों को लेकर मौके पर पहुंचा। वहां विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से मारपीट के बीच पथराव हो गया। आकाश के भी सिर में चोट आ गई। कुछ ही देर में वहां तनाव के हालात बन गए। अफरातफरी के बीच आसपास का बाजार व ढाबे बंद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते पर आवाजाही थम गई। दूसरे पक्ष का आरोप है कि हिमांशु पक्ष शराब के नशे में आया था और उसी वजह से विवाद हुआ। खबर पर सराय सुल्तानी चौकी पुलिस के साथ-साथ सासनी गेट इंस्पेक्टर मौके पर पहुंच गए। जैसे तैसे भीड़ को नियंत्रित किया गया। सराय सुल्तानी पक्ष के युवक पुलिस को देख गलियों में घुस गए।
पुलिस के सामने पथराव, जाम लगा हंगामा शुरू
इसके बाद हिमांशु-आकाश पक्ष के युवकों ने फोन मिलाकर अपने समर्थन में भीड़ जुटा ली और आगरा रोड पर सराय सुल्तानी चौकी के सामने बाइकें लगाकर जाम लगा दिया। पुलिस लोगों को समझाने लगी। मगर तत्काल गिरफ्तारी की आवाज बुलंद करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। फिर सराय सुल्तानी की ओर जाकर पथराव शुरू कर दिया। हालांकि कुछ ही ईंट फिंकीं और उधर से भी जवाब में ईंट पत्थर आए।
मगर जैसे तैसे पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। इसी बीच खबर पर डीएम इंद्र विक्रम सिंह, एसएसपी कलानिधि नैथानी के अलावा एडीएम सिटी, एसपी सिटी, सीओ प्रथम, सीओ द्वितीय, सीओ तृतीय, सीओ इगलास, एसपी देहात पीएसी, क्यूआरटी व शहर के सभी थानों का पुलिस बल पहुंच गया। बाद में आईजी दीपक कुमार भी पहुंच गए। देर रात तक अधिकारी गलियों में भ्रमण कर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे रहे।
रात 12 बजे फिर चले पत्थर, एक हवाई फायर की चर्चा
इस दौरान एक तरफ भीड़ जाम लगाए खड़ी थी। पुलिस गलियों में तलाश कर रही थी। तभी रात करीब 12 बजे सराय सुल्तानी पुलिस चौकी के बगल की गली में कुछ युवकों पर एक घर से पत्थर फेंका गया। जवाब में इधर से पत्थर फेंके गए तो एक हवाई फायर की भी चर्चा है और छत से फिर पत्थर फेंके गए। इस झगड़े में एक युवक के सिर में चोट आ गई। बाद में पुलिस ने वहां से कुछ लोग हिरासत में लिए हैं। कुल मिलाकर देर रात समाचार लिखे जाने तक हालात तनाव पूर्ण थे।
तत्काल गिरफ्तारी के लिए आगरा रोड पर जमी रही भीड़
इस सूचना पर वहां भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, पूर्व मेयर शकुंतला भारती, राजीव अग्रवाल, राजीव शर्मा एसजेडी, विनय वार्ष्णेय, राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमन गुप्ता, हर्षद हिंदू, विशाल देशभक्त, अजय गुप्ता, संजू बजाज सहित तमाम भाजपा नेता पहुंच गए। वहीं युवाओं की भीड़ आगरा रोड पर जाम लगाए खड़ी थी। तत्काल गिरफ्तारी की आवाज बुलंद की जा रही थी। पुलिस की टीमें लोगों को समझाकर सराय सुल्तानी की ओर जाने से रोके हुए थीं और गिरफ्तारी के लिए दबिश अभियान जारी था। वहीं आगरा रोड पर दोनों ओर से आवाजाही भी बंद कर दी गई थी।
सीओ पर आरोप लगाकर वापस लौटाया
इस घटना की खबर पर सीओ मौके पर कुछ देरी से पहुंचे। इस दौरान युवकों की भीड़ ने उन पर यह आरोप लगाया कि वे एक तो समय पर नहीं आए और ऐसा लग रहा था कि वे नशे में थे। इस पर उनके खिलाफ हूटिंग करते हुए उन्हें वापस कर दिया। बाद में स्थिति को देख वे खुद ही भीड़ से हट गए।
मंदिर के पास मीट के होटल बताए फसाद का कारण
इस दौरान मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, वरिष्ठ नेता डा.राजीव अग्रवाल ने शहर के प्रमुख धर्मस्थल से चंद दूरी पर मीट के होटल फसाद का कारण बताए हैं। युवाओं की भीड़ के समर्थन में उन्होंने कहा है कि जब तक ये होटल नहीं हटेंगे, तब तक हालात नियंत्रित नहीं होंगे। साथ में गिरफ्तारी की बात उठी है।
घरों की छतों पर दोनों ओर से जमा थे लोग
देर रात समाचार लिखे जाने तक दोनों ओर से लोग घरों की छतों पर जमा थे। पुलिस अधिकारी व फोर्स लोगों को समझाने में जुटी थी।
-सराय सुल्तानी में दो पक्षों के बीच में झगडे़ में पत्थर चले हैं। दो युवकों के चोट आई है। देर रात तक स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश व लोगों को समझाने में पुलिस टीमें लगी हैं। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - कलानिधि नैथानी, एसएसपी

- सराय सुल्तानी में एक खाने के ढाबे के बाहर झगड़ा हुआ है। घटना की मूल वजह पता करने के साथ-साथ स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है। बाकी सभी कार्रवाई नियम संगत होंगी।-इंद्र विक्रम सिंह, डीएम

हाथरस अड्डा सराय सुल्तानी में दो समुदाय में हुए मारपीट में घायल की मां कार्यवाही की मांग करती। सं

हाथरस अड्डा सराय सुल्तानी में दो समुदाय में हुए मारपीट में घायल की मां कार्यवाही की मांग करती। सं- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed