फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Stolen Mobiles reached Nepal

समद रोड से चोरी मोबाइल पहुंच गए नेपाल

Fri, 04 Dec 2020 12:53 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
Stolen Mobiles reached Nepal
समद रोड सेंटर प्वाइंट से चोरी गए 25 लाख रुपये कीमत के मोबाइल नेपाल में बिके हैं। वहां एक ग्राहक द्वारा मोबाइल खरीदकर चलाए जाने पर जब उसकी लोकेशन ट्रेस हुई तो पुलिस दंग रह गई। आनन-फानन में टीम को नेपाल भेजा गया। मगर, कानूनी अड़चनों के कारण पुलिस खाली हाथ वापस लौट आई। अभी यह सवाल अनसुलझा है कि मोबाइल वहां तक कैसे पहुंचे हैं। पुलिस का अनुमान है कि बिहार या झारखंड का कोई गैंग यहां से मोबाइलों को या तो चोरी करके ले गया है या फिर यहां से चोरी गए मोबाइल वहां के गैंग को बेच दिए गए हैं।
विज्ञापन

समद रोड मंगलम कांप्लेक्स स्थित मोबाइल शोरूम में 18 सितंबर की तड़के चोरी हुई थी। यहां से करीब 25 लाख रुपये कीमत के 88 स्मार्टफोन चोरी गए थे। इस घटना में पुलिस पिकेट की लापरवाही पर तीन पुलिसकर्मियों निलंबित किए गए थे।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह एक मोबाइल की लोकेशन नेपाल में आई। इस पर आनन-फानन एक टीम को नेपाल भेजा गया। वहां जिस व्यक्ति के पास मोबाइल था, उसने पहले तो किसी से गिफ्ट मिलना स्वीकारा। मगर पुलिस सख्ती के चलते एक दुकान से खरीदना स्वीकारा। मगर दूतावास से वारंट या अनुमति न होने के कारण न तो पुलिस मोबाइल बरामद कर ला सकी और न किसी को पकड़कर ला सकी। हां, जांच में यह जरूर उजागर हुआ कि पिछले दिनों मेरठ में भी इसी तरह की चोरी के बाद झारखंड का गैंग सामने आया था। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस रविंद्र दुबे के अनुसार इस मामले में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही सफलता हाथ लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed