{"_id":"63598a0eb2904d45bd4612cf","slug":"stole-jewelery-worth-seven-lakhs-and-mortgage-it-for-one-and-a-half-lakhs-city-office-news-ali3034259119","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात लाख के जेवरात चोरी कर सवा लाख में गिरवी रखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात लाख के जेवरात चोरी कर सवा लाख में गिरवी रखे
विज्ञापन
महानगर के बन्नादेवी क्षेत्र के जीटी रोड की ड्रीम सिटी में रहने वाले झांसी में तैनात रेलवे इंजीनियर के घर से सात लाख के जेवरात चोरी कर उन्हें सवा लाख रुपये में गिरवी रख दिया गया। इस चोरी का आरोप घर की नौकरानी पर लगा, जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया तो सच सामने आ गया। अभी सराफ से भी पूछताछ जारी है।
घटनाक्रम के अनुसार ड्रीम सिटी के रहने वाले झांसी में तैनात इंजीनियर अमित कुमार के पिता प्रीतम व मां यहां रहते हैं। घर में सारसौल की गायत्री काम करती है। इसी बीच उसने घर से सात लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। सोमवार को अमित जब दिवाली पर घर आए तो जेवरात गायब देखे। इस पर उन्होंने पुलिस को खबर देकर मामला बताया।
पुलिस ने जांच करते हुए नौकरानी को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ में सच सामने आ गया। उसने स्वीकारा कि सात लाख रुपये कीमत के जेवरात सारसौल के एक सराफ को 1.29 लाख रुपये में गिरवी रखे हैं। इस पर सराफ को भी हिरासत में लिया गया है। जेवरात बरामद करने के प्रयास जारी हैं। जानकारी में आया है कि यह जेवरात यहां से भी आगे कई जगह बिक गए हैं।