फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   State President met the family of deceased Aurangzeb

मामू भांजा प्रकरण: प्रदेशाध्यक्ष मृतक औरंगजेब के परिवार से मिले, कांग्रेस संसद में उठाएगी मुद्दा

Sun, 30 Jun 2024 04:25 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 30 Jun 2024 04:25 PM IST
सार

प्रदेशाध्यक्ष अजय राय की अगुवाई में दल औरंगजेब के घर पहुंचा। आगमन की सूचना पर घर के बाहर बैठने का इंतजाम किया गया था। मगर दल घर के अंदर कमरे में औरंगजेब की मां के पास गया। उनसे काफी देर तक बातचीत के बाद पूरा प्रकरण समझा और उनकी मांगों पर समर्थन की बात कही।

विज्ञापन
State President met the family of deceased Aurangzeb
मृतक ओरंगजेब के परिवार से मिलने पहुॅचे कांग्रेस कमेटी के सहारनपुर के सासंद इमरान मसूद - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के मामू भांजा प्रकरण पर सपा के बाद अब कांग्रेस भी प्रदेश सरकार के खिलाफ तल्ख रवैया अपना रही है। 29 जून को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय राय की अगुवाई में पार्टी का प्रतिनिधिमंडल घटना में मारे गए औरंगजेब के घर घास की मंडी पहुंचा। परिवार से वार्ता के बाद प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज नहीं है। सत्ता पक्ष के इशारे पर पुलिस प्रशासन काम कर रहा है। हम संसद में यह मुद्दा उठाएंगे और हाईकोर्ट के जज से घटना की जांच कराए जाने की मांग की जाएगी।

विज्ञापन


दोपहर में बारिश के बीच प्रदेशाध्यक्ष अजय राय की अगुवाई में दल औरंगजेब के घर पहुंचा। आगमन की सूचना पर घर के बाहर बैठने का इंतजाम किया गया था। मगर दल घर के अंदर कमरे में औरंगजेब की मां के पास गया। उनसे काफी देर तक बातचीत के बाद पूरा प्रकरण समझा और उनकी मांगों पर समर्थन की बात कही। कहा कि पहले भी उनकी पार्टी का दल आया था। उसकी रिपोर्ट के आधार पर राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के निर्देश पर हम लोग आए हैं। हर कदम पर पार्टी परिवार के साथ है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि ये जो उत्पीड़न का दौर है, सब सत्ता पक्ष के इशारे में पुलिस प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। इसके खिलाफ प्रदेश भर में कांग्रेस आवाज बुलंद कर रही है।
विज्ञापन

घास की मंडी में मृतक औरंगजेब के परिवार से मिलने पहुंचे कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, सहारनपुर सांसद इमरान मसूद, बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया, पूर्व विधायक विवेक बसंल व अन्य
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में सांसद इमरान मसूद, तनुज पूनिया, राकेश राठौर, पूर्व विधायक विवेक बंसल, वरिष्ठ नेता योगेश दीक्षित, महासचिव अनिल यादव, कौशलेंद्र यादव, सचिव विनीत पाराशर वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष सोमवीर सिंह, महानगर अध्यक्ष नवेद खां, युवक जिलाध्यक्ष संजय यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेश पाठक, माजिन जैदी, कृष्ण प्रताप सिंह, अमित रिंकू, श्यौराज जीवन, राजेश राज जीवन, रूही जुबैरी आदि लोग मौजूद थे।

  • हमारे लोग इस परिवार के साथ खड़े हैं। जिला स्तर पर पूरी पार्टी और प्रदेश पार्टी इनके साथ है। हमारे दो सांसद आज साथ आए हैं। निश्चित तौर पर इनको न्याय दिलाया जाएगा। परिवार ने जो हमसे कहा है, उस पर हम संसद में मुद्दा उठाएंगे। आज खुद मृतक पक्ष पर डकैती का मुकदमा दर्ज कर यह साबित कर दिया गया है कि सरकार अत्याचार कर रही है। हम प्रदेश में भाईचारे का माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। मामले में हाईकोर्ट के जज से जांच कराने की मांग उठाई जाएगी।- अजय राय प्रदेशाध्यक्ष कांग्रेस।
  • सभी पार्टी के लोग प्रदेशाध्यक्ष की अगुवाई में औरंगजेब के परिवार से मिलने आए हैं। यह समाज को तोड़ने वाली घटना है। इस तरह की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। संसद में भी आवाज उठाई जाएगी। मुकदमे दर्ज कर पुलिस खेल कर रही है। ऐसे खेल चलते रहते हैं। मृतक पर ही मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने यही खेल रचा है। बाकी पार्टी हर स्तर पर मदद करने जा रही है और परिवार के साथ है। - इमरान मसूद, सांसद कांग्रेस।


कांग्रेसी दल के साथ बसपा नेता की करीबी चर्चा में
निकाय चुनाव में सपा छोड़कर बसपा में आए मेयर प्रत्याशी रहे सलमान शाहिद औरंगजेब के घर पर मौजूद थे। इसी बीच कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा और उनके नेताओं के साथ वह पूरे समय रहे। इस बात को लेकर चर्चाएं होती रहीं। सलमान शाहिद ने इतना ही कहा कि वह पहले दिन से पीड़ित परिवार के साथ हैं। कांग्रेस का दल जब आया तो वह भी वहीं पर थे। राजनीतिक रिश्तों के चलते उनके नेताओं के साथ खड़ा था। इसके मायने निकालना गलत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed