{"_id":"614cce028ebc3efd821f86ab","slug":"ssp-office-will-be-locked-if-there-is-negligence-in-action-chandrashekhar-harduaganj-news-ali2739786105","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई में ढिलाई होगी तो एसएसपी कार्यालय पर लगेगा ताला: चंद्रशेखर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई में ढिलाई होगी तो एसएसपी कार्यालय पर लगेगा ताला: चंद्रशेखर
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला से आशीर्वाद मांगते चंद्रशेखर।
- फोटो : HARDUAGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलाली के मजरा नगरिया भूड़ पहुंचे भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने मृतक रवीन्द्र के परिजनों से बातचीत की। परिजनों ने कहा कि पुलिस से उन्हें सहायता नहीं मिली है। न ही मुआवजा मिला है। इस बात से नाराज चंद्रशेखर ने कहा कि पुलिस ने कार्रवाई में ढिलाई की तो एसएसपी कार्यालय में ताला लग जाएगा। सरकार मुआवजा न देकर विज्ञापनों पर पैसा उड़ा रही है।
दो माह पूर्व 40 किलो अनाज चोरी के शक में अनुसूचित जाति के रवींद्र की हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने नामजद की गिरफ्तारी न होने तथा फैैसले की धमकी दिए जाने की बात कही तो चंद्रशेखर ने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ हादसा होता है तो क्या कप्तान इसकी जिम्मेदारी लेंगे? एसएसपी से पूछेंगे कि क्या वह एक और परिवार के व्यक्ति की हत्या कराना चाहते हैं? इसलिए उनको गिरफ्तार नहीं कर रहे या फिर कानून व्यवस्था खत्म हो चुकी है? यदि एसएसपी से नहीं हो रहा तो कुर्सी छोड़ें और अन्य जिले में जाएं। उन्होंने कहा कि कार्रवाई में ढिलाई होगी तो एसएसपी ऑफिस में ताला लगेगा।
मुआवजा न मिलने की बात पर वार्ड 37 की जिला पंचायत सदस्य के पति वीरपाल दिवाकर ने बताया कि बीते कई माह में जिले में एक दर्जन से अधिक एससी एसटी के मुकदमे दर्ज हुए हैं, लेकिन किसी को एक रुपया नहीं मिला। चंद्रशेखर ने कहा कि सरकार गरीबों का पैसा विज्ञापन में खर्च कर रही है।
विज्ञापन
जहरीली शराब से मरे भूमिहीन अनुसूचितों को मुआवजा नहीं दे रहे
जलाली के कृपाल सिंह ने कहा कि पिछले दिनों जहरीली शराब कांड में जो लोग मरे थे, उसमें दूसरी जातियों को पैसा मिल गया है। जबकि दलित समाज वाले मृतकों के परिवारों को पैसा नहीं मिला है। इस मामले में वह मुख्यमंत्री से चार बार मिल चुके हैं। लेकिन कह दिया जाता है की आपके पास कोई जमीन नहीं थी, जिसके पास जमीन है उसे मुआवजा मिलेगा। चंद्रशेखर ने कहा कि जिसके पास जमीन नहीं वो तो सरकार की नजर इंसान नहीं जानवर है। आज डीएम से इस बारे में पूछेंगे।
चुनावी जमीन तैयार कर वोटों की फसल बो गये चंद्रशेखर
चंद्रशेखर अपनी चुनावी जमीन को तैयार करते हुए भी दिखाई दिए। उन्होंने कई मामलों पर प्रदेश सरकार पर हमला किया। शराब कांड में भूमिहीन अनुसूचितों को मुआवजा न मिलने पर कहा कि भाजपा सरकार में दलित कीड़े मकोड़े हैं। पूरे उत्तर प्रदेश में विधान सभा स्तर से देखेंगे तो हर एक विधान सभा में अनुसूचित वर्ग के लोगों के साथ सौ-सौ घटनाएं हो चुकी हैं। 66 प्रतिशत दलितों महिलाओं पर अत्याचार पिछले एक साल में बड़े हैं। उन्होंने कहा, सरकार बना लो, तुम्हारी सरकार होगी तो कम से कम इन लोगों के लिए न्याय सुनिश्चित हो जाएगा, हत्याएं नही होंगी। तुम्हारे बच्चों के कोई हाथ नहीं काटेगा। कोई पीटकर हत्या नहीं करेगा। इस दौरान चौधरी महेन्द्र सिंह, वीरपाल सिंह दिवाकर, प्रवीन सिद्घार्थ, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।