फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   SSO started the line while connecting the jumpers of the transformer

Aligarh News: ट्रांसफार्मर के झंपर जोड़ते समय एसएसओ ने की लाइन चालू, लाइनमैन करंट से झुलसा, दिल्ली रेफर

Mon, 29 May 2023 10:31 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 29 May 2023 10:31 PM IST
सार

लाइनमैन को रसिक टावर के पास ट्रांसफार्मर के झंपर उडऩे की खबर मिली। इस पर उसने झंपर जोडऩा शुरू कर दिया। इसी बीच एसएसओ ने गलत जानकारी के आधार पर लाइन शुरू कर दी।

विज्ञापन
SSO started the line while connecting the jumpers of the transformer
ट्रांसफार्मर प्रतीकात्मक - फोटो : amar ujala

विस्तार

अलीगढ़ की तालानगरी क्षेत्र में रसिक टावर के पास एसएसओ की लापरवाही से लाइनमैन झंपर जोड़ते समय झुलस गया। एसएसओ ने अचानक गलत सूचना पर आपूर्ति शुरू कर दी और लाइनमैन करंट से झुलसकर नीचे आ गिरा। जिसे नाजुक हालत में दिल्ली ले जाया गया है।

विज्ञापन


बेगमबाग का 35 वर्षीय संजय देवसैनी बिजलीघर पर लाइनमैन के रूप में कार्यरत है। सोमवार सुबह रॉयल होम्स फीडर की लाइन ट्रिप की सूचना पर एसएसओ ने संजय व उसके साथ दो लाइनमैन भेजे। वे लाइन चेक कर रहे थे। इसी दौरान संजय को रसिक टावर के पास ट्रांसफार्मर के झंपर उडऩे की खबर मिली। इस पर उसने झंपर जोडऩा शुरू कर दिया। इसी बीच एसएसओ ने गलत जानकारी के आधार पर लाइन शुरू कर दी।
विज्ञापन


 इससे धमाके के साथ करंट से झुलसकर संजय नीचे आ गिरा। सूचना पर उसे पहले मेडिकल कॉलेज और वहां से दिल्ली रेफर किया गया है। इस सूचना पर एसडीओ, जेई आदि भी पहुंच गए थे। एक्सईएन राहुल बाबू कटियार के अनुसार पूरे मामले में जांच के लिए टीम गठित की गई है। घायल को उपचार के लिए दिल्ली ले जाया गया है। जांच के आधार पर लापरवाही तय होने पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed