फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Srinagar MP Aga Syed Ruhullah Mehdi in Aligarh

AMU: श्रीनगर सांसद आगा सैयद आए अलीगढ़, छात्रसंघ चुनाव के लिए धरने पर बैठे छात्रों से मिलने से रोका,आक्रोश

Sun, 01 Feb 2026 02:22 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 01 Feb 2026 02:22 PM IST
सार

अली डे पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी आए थे। छात्रों ने उन्हें धरनास्थल पर आने का निमंत्रण दिया था। कार्यक्रम के बाद छात्रों से उन्हें मुलाकात करनी थी, लेकिन उन्हें धरनास्थल तक पहुंचने से रोक दिया गया।

विज्ञापन
Srinagar MP Aga Syed Ruhullah Mehdi in Aligarh
आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी - फोटो : @Ruhullah Mehdi

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर डक पॉन्ड पर मौन व्रत धरना दे रहे छात्र सोनपाल सिंह से मिलने आ रहे श्रीनगर के सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी को रोक दिया गया। इससे छात्रों में आक्रोश है। सोनपाल सिंह का मौन व्रत धरना सातवें दिन भी जारी रहा।

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी के कैनेडी हॉल में 31 जनवरी को अली डे पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी आए थे। छात्रों ने उन्हें धरनास्थल पर आने का निमंत्रण दिया था। कार्यक्रम के बाद छात्रों से उन्हें मुलाकात करनी थी, लेकिन उन्हें धरनास्थल तक पहुंचने से रोक दिया गया।
विज्ञापन


छात्रों का आरोप है कि इंतजामिया ने सांसद को छात्रों से मिलने की अनुमति नहीं दी। छात्रों का कहना है कि यह उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। उन्होंने कहा कि दिसंबर 2025 में छात्रसंघ चुनाव कराने का वादा किया गया था, लेकिन अभी तक वादा पूरा नहीं किया गया। इस संबंध में प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि सांसद को रोका नहीं गया है। सांसद कहीं आ-जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed