{"_id":"63656be4750c573a8a200e82","slug":"sports-grounds-will-be-built-in-villages-city-office-news-ali30403330","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में बनेंगे खेलकूद मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में बनेंगे खेलकूद मैदान
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने अपने चुनावी वायदों को निभाते हुए गांवों में मनरेगा योजना के तहत खेल मैदान बनाने का निर्णय लिया है। जिससे गांवों की प्रतिभाओं को अपने ही गांवों में खेलने व प्रतियोगिताओं से पूर्व अभ्यास करने के लिए मैदान भी उपलब्ध होंगे। खिलाड़ियों को यहां समुचित सुविधाएं भी मिलें इस पर सरकार का पूरा जोर रहेगा, जिससे वे अपने गांव, प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सकें। यह मैदान मेजर ध्यानचंद खेल इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत तैयार किए जाएंगे। सरकार ने यह अभिनव प्रयास किया है। इससे गांवों में छिपी खेलकूद प्रतिभाओं को उभरने का अवसर मिल सकेगा। चुनाव में सरकार ने इस योजना को अपने घोषणा पत्र में शामिल किया था।
मनरेगा के बजट से बनेंगे मैदान
प्रांतीय रक्षक दल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में मनरेगा के बजट से गांव-गांव खेल मैदान तैयार होंगे। योजना के प्रथम चरण में मेजर ध्यानचंद खेल इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत जिले के सभी 12 ब्लॉक में यह खेल मैदान विकसित किए जाएंगे। इसके बाद अगले चरण में जिले की सभी ग्राम पंचायतों में खेल मैदान बनेंगे। इसके लिए ग्राम निधि व मनरेगा में मिलने वाले बजट को इस पर खर्च किया जाएगा। महानिदेशक स्तर से इसको लेकर सभी जिलों को पत्र जारी किया गया है। हालांकि अभी तक मैदान निर्माण के लिए कोई बजट जारी नहीं किया गया है। इसमें मनरेगा की धनराशि से इस योजना को अमल में लाने के निर्देश दिए गए हैं।
अधीनस्थों को मिला मैदान तैयार करने का जिम्मा
गांवों में खेलकूद के लिए मैदान तैयार कराने के लिए सीडीओ ने अधीनस्थ विभागीय अफसरों को कार्ययोजना तैयार कराने के साथ जिम्मेदारी भी दे दी है। उन्होंने मनरेगा उपायुक्त, सभी बीडीओ को खेल मैदान की खाली पड़ी जमीनों का चिह्नांकन करने एवं मनरेगा के बजट से खेल के मैदान विकसित कराने को कहा है। इस योजना में उपयुक्त जमीनों को खेल मैदान में बदलने के लिए मनरेगा उसका समतलीकरण व आसपास पौधरोपण एवं नैचुरल फेसिंग आदि का कार्य कराया जाएगा। अगले चरण में ओपन जिम भी बनेंगे और यहां खेलकूद सामानों की किट समेत खेलकूद के संसाधनों को उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
देहात क्षेत्र में छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए गांव-गांव खेल मैदान तैयार किए जाएंगे। जिले में खेल मैदान बनाने को जमीनों का चिह्नांकन किया जा रहा है, जल्द ही मनरेगा योजना में खेल मैदान तैयार किए जाएंगे।
- अंकित खंडेलवाल, सीडीओ