फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Specialties make Kohli's 'Virat'

संवाद: कोहली को खासियतें बनाती हैं विराट

Sat, 05 Nov 2022 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Specialties make Kohli's 'Virat'
अमर उजाला ताला नगरी में संवाद में उपस्थित खिलाड़ी। - फोटो : CITY OFFICE
टी-20 विश्वकप में अपने बल्ले से रन बरसा रहे भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली का जन्मदिन आज है। उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में शुक्रवार को तालानगरी स्थित अमर उजाला कार्यालय में अमर उजाला संवाद हुआ, जिसमें प्रशिक्षु खिलाड़ियों ने उन्हें जन्मदिन की मुबारकबाद देते हुए कहा, हैप्पी बर्थ डे विराट सर। उन्होंने कहा कि कोहली की खासियत ही उन्हें विराट बनाती हैं। उन जैसा वे भी बनना चाहते हैं।
विज्ञापन

बल्लेबाज अंकित ने कहा कि विराट सर शारीरिक और मानसिक रूप से दक्ष खिलाड़ी हैं। यही उनकी सफलता का राज है विकेटकीपर विनय ने कहा कि विराट सर की बल्लेबाजी देखना पसंद है। उन्हें खुद से ज्यादा बल्लेबाजी पर भरोसा है। बल्लेबाज हर्ष शर्मा ने कहा कि विराट सर के बल्ले से टी-20 विश्वकप में रन आ रहे हैं, जो भारत की जीत की आधारशिला रख रही है। विकेटकीपर कुशाल गंभीर ने कहा कि विराट सर का जो खेलने का अंदाज है, वह काफी निराला है। उनकी आक्रामक शैली अच्छी लगती है। बायें हाथ के स्पिनर उत्कर्ष ने कहा कि उन्हें विराट सर को आउट करना कठिन लगता है। अगर आउट कर दिया तो खुशी से उछल पड़ेंगे। बल्लेबाज अतुल ने कहा कि विराट सर काफी अच्छा खेलते हैं, क्योंकि उन्होंने खुद को खूब तराशा है। उन जैसी बल्लेबाजी करना चाहते हैं। मध्यम गति के गेंदबाज अभिनव ने कहा कि वह अपने जूनियर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हैं। इसी तरह बल्लेबाजी करते रहें और विश्व कीर्तिमान बनाते रहें।
विज्ञापन

ये चीजें विराट की खास
- चेज मास्टर
- फिजिकल फिटनेस
- दबाव में खेलने में माहिर
- आक्रामक शैली
- कवर ड्राइव, फ्लिक, स्ट्रेट शॉट
- युवा खिलाड़ी जैसी फुर्ती
- बाउंड्री लाइन पर क्षेत्ररक्षण
- जूनियर का हौसला बढ़ाना
- खेल भावना
- मानसिक रूप से मजबूत
- गेंदबाज को हावी न होने देना
- मायूस होने के बजाय संघर्ष करना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed