फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Special focus should be given for education in schools: Dr. Dinasa

विद्यालयों में पढ़ाई पर विशेष ध्यान दिया जाएः डॉ. दिनेश्ा

Sun, 30 Sep 2018 01:50 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Sun, 30 Sep 2018 01:50 AM IST
विज्ञापन
Special focus should be given for education in schools: Dr. Dinasa
प्रेसवार्ता में उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा। - फोटो : amar ujala
डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने शनिवार को उच्च व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। यहां उन्होंने अधिकारियों को नकल विहीन परीक्षा कराने के निर्देश दिए। शासन की मंशा के अनुरूप संपन्न होने वाली परीक्षाओं के मद्देनजर प्रक्रिया को समझाया। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में पढ़ाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। अभी समय है। बच्चों को तैयारियां कराओ, बोर्ड परीक्षाओं में नकल बिल्कुल नहीं होगी। 
विज्ञापन


बैठक के दौरान डिप्टी सीएम ने चर्चित अतरौलिया बोर्ड व एटा जिले के नकल कराने वाले परीक्षा केंद्रों के खिलाफ बनाई गई रणनीति पर वार्ता की। उन्होंने कहा कि संदिग्धों को पकड़ो, कार्रवाइयां करो। किसी भी हालत में नकल कराने वाला विद्यालय परीक्षा केंद्र नहीं बनना चाहिए। जहां रेगुलर कक्षाएं नहीं चलती हैं। 
विज्ञापन


ऐसे संदिग्ध विद्यालयों की सूची बना लें। इसके बाद इन विद्यालयों की जांच करें। संबंधित रिपोर्ट को शासन को भेजें। कोचिंग सेंटरों पर भी विभाग नजर रखें। कई सेंटर ऐसे भी होते हैं जो दूसरे बच्चों को बैठाकर परीक्षा संपन्न कराते हैं। एटा और अलीगढ़ संदिग्ध जिले हैं। इसलिए डीआईओएस ओर जेडी विशेष ध्यान दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंटर मानक के अनुसार बनेगा। सिफारिशों पर बिल्कुल ध्यान न दें। डीएम के माध्मय से रिपोर्ट शासन को जाएगी। परीक्षाओं में सीसीटीवी कैमरा व वाइस रिकार्डर कक्ष के दोनों तरफ लगाए जाएंगे। बाउंड्रीवाल और टायलेट केंद्र पर आवश्यक है। विद्यालय के शिक्षक अपने परीक्षा केंद्र पर कक्ष निरीक्षक के रूप में तैनात नहीं होने चाहिए। परीक्षा केंद्र पर 200 मीटर तक विद्यालय का प्रबंधक, रिश्तेदार या उनका कोई आदमी नहीं रहेगा। 

इसी के साथ जिन विद्यालयों में शिक्षकों की कमी है। उन विद्यालयों को भी चिह्नित कर लिया जाए। शैक्षिक पंचांग के अनुसार पठन-पाठन सुनिश्चित किया जाए। विज्ञान, गणित पर विशेष ध्यान दिया जाए। अध्यापक न हो तो सेवानिवृत्त शिक्षकों को सुनियोजित किया जाए। 

डिप्टी सीएम की बैठक में संयुक्त शिक्षा निदेशक जितेंद्र कुमार मलिक, डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा, एडीआईओएस दीप्ती वार्ष्णेय, वित्त एवं लेखाधिकारी एके पांडेय, बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed