फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   SP workers demonstration in support of Ramji lal Suman

Rana Sanga: सुमन समर्थन में सपाइयों का प्रदर्शन, करणी सेना का पुतला फूंकने की कोशिश, डीएसपी से नोक-झोंक

Thu, 01 May 2025 04:20 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 01 May 2025 04:20 PM IST
सार

सपाइयों ने राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के समर्थन और करणी सेना के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने करणी सेना का पुतला फूंकने की कोशिश की, जिसे मौके पर मौजूद पुलिस ने सफल नहीं होने दिया। वहां प्रदर्शनकारियों और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी नोक-झोंक हो गई।

विज्ञापन
SP workers demonstration in support of Ramji lal Suman
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता - फोटो : संवाद

विस्तार

सपा के कार्यकर्ताओं ने 1 मई को कलेक्ट्रेट पर जमकर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा महाराणा सांगा पर की गई टिप्पणी के समर्थन में आयोजित किया गया था। सपा कार्यकर्ताओं ने सांसद सुमन के समर्थन और करणी सेना के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


इस दौरान, कुछ सपा कार्यकर्ताओं ने करणी सेना का पुतला फूंकने की कोशिश की, जिसे मौके पर मौजूद पुलिस ने सफल नहीं होने दिया। वहां प्रदर्शनकारियों और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी नोक-झोंक हो गई। डीएसपी और अन्य पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन माहौल काफी देर तक तनावपूर्ण बना रहा।
विज्ञापन


सपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि सांसद रामजीलाल सुमन ने इतिहास के तथ्यों के आधार पर अपनी राय व्यक्त की थी और करणी सेना द्वारा उनका विरोध करना गलत है। उन्होंने मांग की कि करणी सेना सांसद सुमन से माफी मांगने की बजाय अपनी आपत्तिजनक हरकतों को बंद करे। प्रदर्शन के कारण आसपास का यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे ताकि किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed