फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   SP's women circle program on 13 February

सपा का महिला घेरा कार्यक्रम 13 फरवरी को

Sun, 07 Feb 2021 12:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
SP's women circle program on 13 February
सपा शासनकाल में महिलाओं के लिए चलाई गई कई योजनाओं को बंद करने के विरोध में सपा का महिला घेरा कार्यक्रम 13 फरवरी को होगा। जिसमें सपा की सभी महिला पदाधिकारी/कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगी। शनिवार को पार्टी के जिला कार्यालय में हुई मासिक समीक्षा बैठक में उक्त कार्यक्रम की रूपरेखा तय हुई, जिसका निर्देश पार्टी आलाकमान से आया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने बताया कि आगामी 13 फरवरी सपा से जुड़ी हुई सभी महिलाएं एकत्र होकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगी। जिसका नेतृत्व महिला सभा की जिलाध्यक्ष डॉ. गुलिस्ताना करेंगी। डॉ. गुलिस्ताना ने कहा कि आज महिलाओं की हालात सर्वाधिक खराब है। उनके पास न तो रोजगार है न ही सामाजिक सुरक्षा है। सपा शासन में लागू हुई महिला हेल्पलाइन 1090, गर्भवती महिलाओं को नि:शुल्क अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 सेवा, कन्या विद्या धन, समाजवादी पेंशन, साइकिल वितरण योजना बंद कर दी गई है। इस बैठक में त्रिस्तरीय चुनाव, बूथ कमेटियों के गठन को लेकर चर्चा हुई। इस मौके पर महासचिव मुकेश माहेश्वरी, कृपाल सिंह यादव, विजय प्रजापति, अर्जुन ठाकुर, दीपक बघेल, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के संजू शर्मा, छात्रसभा के मुंतजिम किदवई छात्रसभा, जस्सू शेरवानी, राम कुमार नागर, विजेंद्र सिंह यादव, बॉबी शर्मा, विकास शर्मा, भूदेव सिंह, पप्पन वर्मा, सीमा यादव, इंदू यादव, आरती सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed