{"_id":"610adfa78ebc3ebcaa1c0357","slug":"sp-s-cycle-yatra-today-city-office-news-ali2698828170","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः सपा की साइकिल यात्रा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः सपा की साइकिल यात्रा आज
विज्ञापन
स्वर्गीय एसआरएस यादव के चित्र पर माल्यार्पण करते सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा जिला कार्यालय पर बुधवार को स्व. एसआरएस यादव को याद कर छोटे लोहिया स्व. जनेश्वर मिश्र की याद में बृहस्पतिवार को होने वाली साइकिल यात्रा को सफल बनाने पर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पूर्व विधायक शहर जफर आलम साइकिल यात्रा को भुजपुरा से हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। पूर्व विधायक जमीरउल्लाह के नेतृत्व में भी यात्रा निकाली जाएगी। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहसिन मेवाती व युवजन सभा जिला सचिव आदिल अब्बासी ने इस यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से अपील की है।
जिला कार्यालय में एसआरएस यादव की जन्मतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको याद किया गया। जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने कहा कि वह अद्वितीय प्रतिभा के धनी थे। एक भी बार उनसे जो कार्यकर्ता मिल लेता था, वह उनकी सम्मोहन शक्ति का मुरीद हो जाता था। उनको हजारों नेताओं व कार्यकर्ताओं के नाम याद थे। महासचिव मुकेश माहेश्वरी ने कहा कि उन्होंने सपा संगठन को मजबूत करने में अपना जीवन अर्पित कर दिया। जिला उपाध्यक्ष रत्नाकर पांडे ने कहा कि उन्होंने संगठन की रीढ़ की हड्डी को मजबूत किया। प्रत्येक कार्यकर्ता को प्रेरणा दी। जिला कोषाध्यक्ष गुड्डा यादव ने कहा नेताजी से संगठन चलाने की जो प्रेरणा उनको मिली, उसे वह नहीं भूलेंगे। इस अवसर पर एससी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोज जाटव, सुनील ठाकुर, सोनू पंडित, चौधरी कर्मवीर सिंह, वरिष्ठ सपा नेता संजय प्रजापति सहित दर्जनों समाजवादी साथी उपस्थित रहे।
ब्राह्मण सम्मेलन की भूमिका बन रही
अलीगढ़। बसपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के बाद सपा में भी ब्राह्मण सम्मेलन की सुगबुगाहट होने लगी है। सपा आलाकमान लगातार ब्राह्मण समुदाय को अपने साथ लाने के लिए प्रयासरत है। जिसमें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय, पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा सहित अन्य ब्राह्मण नेताओं को बुलाने की तैयारी हो रही है। जिला उपाध्यक्ष रत्नाकर पांडेय और महानगर महासचिव मनोज यादव ने बताया कि इसकी तैयारी की जा रही है। जल्द ही इस कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर ली जाएगी।