फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   SP-Congress protest against unemployment, lit candle

बेरोजगारी के खिलाफ सपा-कांग्रेस का विरोध, जलाईं मोमबत्ती

Thu, 10 Sep 2020 01:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
SP-Congress protest against unemployment, lit candle
सपा कार्यकर्ताओं ने रोजगार की मांग करते हुए जलाए दीपक। - फोटो : CITY OFFICE
देश प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ सपा और कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बुधवार रात नौ बजे मोमबत्ती जला कर विरोध प्रदर्शन किया। शहर के कई जगहों पर सपाइयों और कांग्रेेसियों ने मोमबत्ती जला कर विरोध प्रदर्शन करते हुए रोजगार उपलब्ध कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव, जिबरान हसन ख्वाजा, पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इसहाक, युवजन सभा के प्रदेश सचिव सलमान शाहिद, आमिर चौधरी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी विनोद सविता, अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव शाकिर अंसारी, उमेश श्रीवास्तव, पूर्व विधायक वीरेश यादव, ठा. राकेश सिंह, जफर आलम ने मोमबत्ती जला कर विरोध प्रदर्शन किया। सपा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. एमपी सिंह ने भी बढ़ती बेरोजगारी पर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
विज्ञापन

इधर, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल के निर्देश पर शहर कांग्रेस सेवादल शहर अध्यक्ष शाहिद खान व सेवादल यूथ ब्रिगेड शहर अध्यक्ष मो. कामरान ने बेरोजगारी के खिलाफ मोमबत्ती जलाकर विरोध जताया। बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ बंसल ने राठी नगर में दीपक व टॉर्च जलाकर सरकार का विरोध प्रदर्शन किया। आरटीआई चेयरमैन प्रदीप रावत ने कहा कि सरकार बेरोजगारों के साथ अत्याचार कर रही है। सरकार इस समस्या का कोई समाधान नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरटीआई चेयरमैन प्रदीप रावत, लोकेंद्र शर्मा, लोकेश शर्मा, चिराग वर्मा, दिव्यांशु शर्मा, लोकेश शर्मा, गगन वर्मा, वंश भारद्वाज आदि उपस्थित रहे। वहीं महानगर अध्यक्ष परवेज अहमद ने मेडिकल रोड पर कार्यकर्ताओं संग मोमबत्ती जलाई। यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष आनंद बघेल ने अपने पदाधिकारी एवं साथियों के साथ आईटीआई रोड पर बेरोजगारों युवाओं के पक्ष में मोमबत्ती, दीपक, टॉर्च आदि जलाकर प्रदर्शन किया।

बेरोजगारी को लेकर प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता।

बेरोजगारी को लेकर प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed