{"_id":"60aab4898ebc3e36ac1255f6","slug":"sp-claims-400-principal-in-contact-city-office-news-ali263769561","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा का दावा.. 400 प्रधान संपर्क में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा का दावा.. 400 प्रधान संपर्क में
विज्ञापन
प्रधानों को आगामी 25 व 26 मई को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। संगठन पूरा न होने के कारण 407 प्रधान फिलहाल शपथ नहीं ले पाएंगे। 460 प्रधान ही शपथ लेंगे। सपा नेताओं ने दावा किया है कि जिले में विजयी हुए कुल 867 प्रधानों में 400 के करीब उनके संपर्क में हैं।
सपा प्रदेश मुख्यालय से इस संबंध में सूचनाएं मांगी जा रही हैं कि कितने प्रधान पार्टी के समर्थन में हैं। सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने कहा है कि प्रधानों का बड़ा वर्ग पार्टी के समर्थन में है। उन्होंने कहा कि बीडीसी और जिला पंचायत सदस्यों में भी सपाई समर्थकों की संख्या बहुत है। जब ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव होगा तो ये भी सामने आएगा।
भाजपा से नाराज एक बड़ा तबका पार्टी के साथ है। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि क्योंकि प्रधान अभी अभी कार्यभार संभाल रहे हैं। अभी उनका शपथ ग्रहण होना है। इसलिए वह किसी राजनीति का शिकार नहीं होना चाहते हैं।
विज्ञापन
पार्टी भी इसी कारण खुल कर अभी उनके नाम सार्वजनिक नहीं कर रही है। सपा जिलाउपाध्यक्ष, प्रवक्ता एवं बरौली विधानसभा प्रभारी रत्नाकर पांडेय ने बताया कि पार्टी समर्थित प्रधानों की सूची विधानसभावार बन रही है। विधानसभा प्रभारी अपने अपने क्षेत्र की सूची जिलाध्यक्ष को सौंपेंगे। जिलाध्यक्ष जिले की सूचना प्रदेश मुख्यालय को भेजेंगे।