जल्द फर्राटा भरकर पहुंचेंगे कानपुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़। जिले से गुजरने वाले दोनों राष्ट्रीय राजमार्गों को फोरलेन करने के लिए तेजी से काम हो रहा है। प्रदेश सरकार विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अलीगढ़.- कानपुर हाइवे, आगरा - अलीगढ़ और अलीगढ़- मुरादाबाद हाइवे के कार्य को समय से पूरा कराने के प्रयास में है। यही कारण है कि मुख्य सचिव खुद डीएम, डीएफओ, विद्युत विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों से सीधे रिपोर्ट ले रहे हैं।अलीगढ़- कानपुर के बीच हाइवे (एनएच-91) सबसे खराब हालत में है।
268 किमी लंबा यह मार्ग फोरलेन होने जा रहा है। मुख्य सचिव को दी गई रिपोर्ट के अनुसार इसकी फिजिबिलटी स्टडी रिपोर्ट पूर्ण कर ली गई है। एनएचएआई नोएडा की एक कंपनी से इसकी डीपीआर तैयार करा रहा है। डीपीआर नवंबर तक तैयार होनेकी उम्मीद है। इसके बाद करीब छह माह गजट, भूमि अधिग्रहण आदि में खर्च हो जाएंगे। ‘आल ओके’ के बाद कार्यदायी संस्था को एक वर्ष फोरलेन का निर्माण पूरा करने में लग जाएगा।
एनएच 93 के फोरलेन का कार्य दो टुकड़ों में होना है। अलीगढ़ से आगरा के बीच कार्य चल रहा है। 81.40 किमी लंबे इस हाइवे को 250 करोड़ से फोरलेन किया जाना है। हाइटेंशन लाइन हटाने जो रह गया था वह पूरा कर लिया गया है। अलीगढ़ से मुरादाबाद के बीच 146 किमी लंबे मार्ग को फोरलेन होने में वन विभाग की क्लीरियेंस नहीं मिली है। अलीगढ़ जनपद में करीब 600 पेड़ हटाए जाने हैं। डीएफओ के पास पूरी फाइल नहीं पहुंची इस कारण से इस पर उन्होंने अपनी रिपोर्ट नहीं दी है। प्राधिकरण से डीएफओ ने पूरी फाइल मांगी है।
प्रदेश के मुख्य सचिव बीस जुलाई को एक बजे हाइवे को लेकर समीक्षा करेंगे। अपर अर्थ एवं संख्याधिकारी प्रभात रंजन ने बताया कि शासन के दिशा निर्देशन में पर प्रशासन हाइवे की दशा सुधारने को द्रुत गति से काम कर रहा है। मुख्य सचिव की वीडियो कान्फ्रेंसिंग में डीएम, डीएफओ, एसएलओ, विद्युत विभाग के अधिकारी और एडीओ प्रशासन मौजूद हरेंगे।