{"_id":"631b9730db7e69059b200027","slug":"son-hit-a-brick-on-the-head-in-a-quarrel-father-s-life-was-lost-jawan-news-ali300020532","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: झगड़े में बेटे ने पिता के सिर पर मारी ईंट, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: झगड़े में बेटे ने पिता के सिर पर मारी ईंट, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई मौत
Sat, 10 Sep 2022 01:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 01:12 AM IST
सार
परिवार वाले ज्ञान सिंह को अलीगढ़ शहर के एक निजी अस्पताल ले गए जहां से उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया। दिल्ली ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
गोधा थाना क्षेत्र के गांव इस्मालपुर में झगड़े के दौरान एक युवक ने अपने पिता के सिर पर ईंट मार दी। इससे पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार वाले उन्हें इलाज के लिए दिल्ली ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही घायल ने दम तोड़ दिया। मामले में आरोपी पुत्र समेत उसकी पत्नी और ससुर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
इस्माइलपुर निवासी चंद्रपाल सिंह पुत्र भूप सिंह के अनुसार, 7 सितंबर की शाम करीब छह बजे उनके भाई ज्ञान सिंह अपने घर पर खाना खा रहे थे। उसी समय ज्ञान सिंह का लड़का यतेंद्र अपनी पत्नी मधू देवी व ससुर सुरेश मिस्त्री निवासी काजिमपुर के साथ घर पर आ गए।
विज्ञापन
उक्त लोगों ने ज्ञान सिंह पर ईंट व डंडे से हमला कर दिया। यतेंद्र ने अपने पिता के सिर पर ईंट मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो तीनों आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन
परिवार वाले ज्ञान सिंह को अलीगढ़ शहर के एक निजी अस्पताल ले गए जहां से उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया। दिल्ली ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। चंद्रपाल की तहरीर पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।