{"_id":"66225bc08b492c752b080b6b","slug":"son-beats-elderly-parents-throws-them-out-of-the-house-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: बेटे ने बुजुर्ग मां-बाप को पीटा, घर से बाहर निकाला, पुत्र के खिलाफ थाने में दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: बेटे ने बुजुर्ग मां-बाप को पीटा, घर से बाहर निकाला, पुत्र के खिलाफ थाने में दी तहरीर
Fri, 19 Apr 2024 05:26 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 19 Apr 2024 05:26 PM IST
सार
थाना गंगीरी के गांव भदरोई में छोटे बेटे ने मां-बाप के साथ बुरी तरह से मारपीट की और उन्हें घर से निकाल दिया। दोनों बुजुर्ग दंपति ने थाने में अपने छोटे बेटे के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
गंगीरी कोतवाली
- फोटो : संवाद
विस्तार
अपनी ही जमीन में जब बुजुर्ग मां-बाप ने अपना हिस्सा मांगा, तो बेटे को वह नगवार गुजरी। बेटे ने मां-बाप को पीटा और घर से बाहर निकाल दिया। मां-बाप ने बेटे के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
थाना गंगीरी के गांव भदरोई निवासी बुजुर्ग दंपति रानी देवी पत्नी भगवानसिंह ने बताया कि तीन बेटे हें। तीनों बेटों ने जमीन के तीन हिस्से कर दिए। मां-बाप ने जमीन में एक हिस्सा मांगा, तो छोटा बेटा शराब पीकर रोजाना उनके साथ मारपीट करने लगा। 19 अप्रैल की सुबह छोटे बेटे ने मां-बाप के साथ बुरी तरह से मारपीट की और उन्हें घर से निकाल दिया। दोनों बुजुर्ग दंपति ने थाने में अपने छोटे बेटे के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन