{"_id":"5eaf3eb02f700a57ff112838","slug":"soldier-postponed-marriage-due-to-lockdown-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः लॉकडाउन के चलते सिपाही ने टाल दी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः लॉकडाउन के चलते सिपाही ने टाल दी शादी
Mon, 04 May 2020 03:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 04 May 2020 03:29 AM IST
विज्ञापन
रामरतन चाहर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस की इस वैश्विक महामारी के बीच जारी लॉकडाउन में कोरोना योद्धा अपने फर्ज के आगे सुख सुकून को भी तिलांजलि दे रहे हैं। ऐसे ही लोधा थाने में तैनात सिपाही रामरतन चाहर हैं जिन्होंने फर्ज के आगे अपनी शादी तक टाल दी।
विज्ञापन
चार मई को उनकी बरात आगरा से भरतपुर (राजस्थान) जानी थी लेकिन उन्होंने होने वाली ससुराल में अनुरोध कर कोरोना वायरस की महामारी को देखते हुए दिसंबर तक के लिए शादी टाल दी।
विज्ञापन
सिपाही रामरतन चाहर पुत्र शैलेंद्र सिंह निवासी बाद थाना मलपुरा जिला आगरा के निवासी हैं। लोधा थाने में तैनात हैं। लॉकडाउन में उनकी नाइट ड्यूटी खेरेश्वर हाईवे पर लग रही है। रामरतन चाहर के अनुसार उनकी शादी हाथा का नगला भरतपुर (राजस्थान) निवासी बीएसएफ जवान चरन सिंह की बेटी विजयवंती के साथ तय है। रिश्तेदारी में कार्ड बंट चुके थे।
विज्ञापन
चार मई को बरात भरतपुर जानी थी लेकिन कोरोना के संकट काल को देखते हुए सिपाही रामरतन ने अपनी शादी टाल दी है। होने वाली ससुराल में फोन पर बात कर उन्होंने संकट काल को देखते हुए शादी टालने का अनुरोध किया। कहा कि लॉकडाउन के दौरान वह अवकाश नहीं लेंगे, जिसे ससुराल वालों ने मान लिया।
अब शादी की नई तिथि सात दिसंबर तय हुई है। सिपाही रामरतन ने लोगों से अपील की चेहरे पर मास्क लगाकर ही बाहर निकलें और सामाजिक दूरी का पालन करें। पुलिस हर तरह सहयोग में है।