फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Every day 15 cases reaching the police out of which one third of love marriage couples

इतने हुए करीब कि हम दूर हो गए: हर रोज 15 प्रकरण पहुंच रहे पुलिस के पास, उसमें एक तिहाई लव मैरिज जोड़ों के

Tue, 14 Feb 2023 02:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अभिषेक शर्मा
अभिषेक शर्मा Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 14 Feb 2023 02:20 AM IST
सार

पुलिस के पास हर दिन दंपती विवाद के 15 प्रकरण पहुंचते हैं। जिनमें एक तिहाई प्रकरण प्रेम विवाह के बाद होने वाले विवाद के होते हैं।  सभी मामलों में काउंसलिंग के जरिये सुलह कराने का प्रयास किया जाता है। बात न बनने पर कार्रवाई, मुकदमा या परिवार न्यायालय भेजा जाता है।

विज्ञापन
Every day 15 cases reaching the police out of which one third of love marriage couples
तलाक

विस्तार

जिला पुलिस से लेकर परिवार न्यायालय तक पहुंचने वाले प्रकरणों को लेकर 1982 में बनी हिंदी फिल्म साथ-साथ का वह गाना याद आता है। जिसमें दीप्ती नवल फारुख शेख पर गाना गाती हैं कि यूं जिंदगी की राह में मजबूर हो गए, इतने हुए करीब कि हम दूर हो गए। आज वेलेंटाइन डे मनाने जा रहे प्रेमी जोड़ों को कोई भी निर्णय लेने से पहले इस गाने के साथ मौजूदा हालात को भी ध्यान में रखना चाहिए। आलम ये है कि जिला पुलिस के पास हर दिन दंपती विवाद के 15 प्रकरण पहुंचते हैं। जिनमें एक तिहाई प्रकरण प्रेम विवाह के बाद होने वाले विवाद के होते हैं।
विज्ञापन


जिला स्तर पर थानों के अलावा पुलिस मुख्यालय पर एक परिवार परामर्श केंद्र व महिला थाना में दंपती विवाद के मामले सुने जाते हैं। इन सभी पटलों पर अपने जिले का आंकड़ा है कि प्रति दिन 15 ऐसे मामले पहुंचते हैं, जो दंपती विवाद के होते हैं। जिनमें एक तिहाई मामले प्रेम विवाह के बाद दंपती में विवाद के होते हैं। यहां काउंसलिंग के बाद सुलह के प्रयास किए जाते हैं। यहां बात न बनने पर एक समय के बाद जरूरत पर मुकदमा या फिर आगे की कार्यवाही के लिए उन्हें परिवार न्यायालय को भेजा जाता है। परिवार न्यायालय में भी काउंसलिंग की प्रक्रिया अपनाई जाती है।
विज्ञापन


अपने जिले में परिवार न्यायालय में पिछले दिनों 44 मामलों में दंपतियों को साथ भेजा गया है, जबकि 60 मामलों में दंपती अलग हुए हैं। यह सहमति के आधार पर हुआ है। काउंसलर अधिवक्ता योगेश सारस्वत बताते हैं कि पहले हर दम प्रयास दंपती को साथ भेजने पर होता है। जब बात नहीं बनती, तभी अलग होने पर निर्णय अदालत स्तर से लिया जाता है। वे बताते हैं अदालत में जो मुकदमे लंबित हैं या जिनके निर्णय हुए हैं, उनमें एक तिहाई मामले प्रेम विवाह के बाद के सामने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसएसपी कलानिधि नैथानी ने कहा कि पारिवारिक विवाद के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जिनमें प्रेम विवाह के बाद के मामले एक तिहाई सामने आते हैं। सभी मामलों में काउंसलिंग के जरिये सुलह कराने का प्रयास किया जाता है। बात न बनने पर कार्रवाई, मुकदमा या परिवार न्यायालय भेजा जाता है।

परिवार न्यायालय के ये हैं आंकड़े
  • 15 नए जोड़ों में आपसी विवाद प्रकरण के पुलिस के पास हर दिन पहुंचते हैं
  • 44 जोड़े परिवार न्यायालय में पिछले कुछ माह में सहमति से साथ गए
  • 60 जोड़े परिवार न्यायालय में पिछले कुछ माह में सहमति से अलग हुए
  • 32 जोड़ों के बीच पिछले वर्ष तलाक पर सहमति बनी, दोनों अलग हुए

केस1 : रोरावर क्षेत्र के दंपती की शादी 2015 में हुई। दो बच्चों के जन्म के बाद पति पत्नी में शारीरिक संबंध बनाने को लेकर शुरू हुआ विवाद परिवार न्यायालय तक पहुंचा। पंचायत में सहमति नहीं बनी। मगर परिवार न्यायालय में साथ जाने को दोनों तैयार हुए।
केस2 : गभाना क्षेत्र के दंपती की शादी 2015 में हुई। दहेज संबंधी आरोप के चलते विवाद शुरू हुए और महिला मायके आकर रहने लगी। बाद में प्रकरण परिवार न्यायालय तक पहुंचा। यहां काउंसलिंग के बाद दोनों साथ जाने को तैयार हुए।

केस 3 : खैर क्षेत्र के दंपती की शादी आपसी मर्जी से 2020 में हुई। दोनों में अपने कैरियर को लेकर शादी के बाद मनमुटाव शुरू हुए और बात अदालत तक पहुंच गई। काफी प्रयास के बाद भी सहमति नहीं बनी। अब दोनों के बीच तलाक की स्थिति तैयार है। परिणाम आने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed