फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Smart city work complete till 15 may

15 मई तक स्मार्ट सिटी का कार्य पूरा करें

Sat, 06 Feb 2021 01:14 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Smart city work complete till 15 may
मंडलायुक्त ने महानगर की सड़कों के सुदृढ़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य 15 मई तक पूरा करने का निर्देश अलीगढ़ स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को दिया है। कार्यों का चिह्नीकरण एवं डीपीआर का निर्माण 15 फरवरी तक कर लेना है।
विज्ञापन

सोमवार को मंडलायुक्त गौरव दयाल ने अलीगढ़ स्मार्ट सिटी परियोजनाओं का भौतिक सत्यापन किया था। सड़कों की स्थिति से संतुष्ट नहीं थे। अलीगढ़ स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं नगर आयुक्त को पत्र लिखकर रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर के सुदृढ़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण के लिए विशेष प्रयास किए जाने की आवश्यकता जताई है।
विज्ञापन

उन्होंने सीईओ को डिवाइडर्स एवं फुटपाथ का सौंदर्यीकरण कराकर आकर्षक बनाने, सभी अनावश्यक डिवाइडर्स को हटाने, चौराहों का सौंदर्यीकरण, मिलन स्थलों का चौड़ीकरण, बिजली के पोल एवं स्ट्रीट लाइट पोल आदि को ऑफ व्हाइट पेंट कराने, मीडियम हाइट की स्ट्रीट लाइट स्थापित कराने, यातायात व फुटपाथ को बाधित ट्रांसफार्मर को हटाने, शहरीय मार्ग को गड्ढामुक्त कराने, डिवाइडर्स पर सुंदर फूलयुक्त गमलों की व्यवस्था कराने और सभी चौराहों पर 50 मीटर की त्रिज्या में बिजली के तारों को भूमिगत करने का निर्देश दिया है। मंडलायुक्त ने प्रत्येक कार्य के लिए समय सीमा भी निर्धारित कर दी है। कार्यों को चिह्नित कर एवं डीपीआर निर्माण 15 फरवरी तक करना है। 20 फरवरी तक टेंडर अपलोड करना है। 10 मार्च को टेंडर फाइनल कर 20 मार्च तक कार्य प्रारंभ कर देना है। 15 मई तक समस्त कार्य पूरा कर लेना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed