{"_id":"65aa8fa71e9e8c61e0071971","slug":"slogans-of-jai-shri-ram-raised-everywhere-in-akshat-kalash-yatra-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: अक्षत कलश यात्रा में हर ओर लगे जय श्री राम के नारे, देवी-देवताओं की झांकियों ने मनमोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: अक्षत कलश यात्रा में हर ओर लगे जय श्री राम के नारे, देवी-देवताओं की झांकियों ने मनमोहा
Fri, 19 Jan 2024 08:35 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 19 Jan 2024 08:35 PM IST
सार
अलीगढ़ में अकराबाद के दरियापुर गांव में अक्षत कलश यात्रा का आयोजन हुआ। जिसमें चल रही भगवान भोलेनाथ व माता पार्वती, राधाकृष्ण आदि स्वरूपों की झांकियों ने लोगों का मनमोह लिया। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्ग अपने हाथों में जय श्री राम की ध्वज पताका लेकर यात्रा में जय श्री राम के नारे लगाते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन
अक्षत कलश यात्रा में छर्रा विधायक रवेंद्र पाल सिंह
- फोटो : संवाद
विस्तार
अयोध्या में श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले शहर-शहर और गांव-गांव अक्षत कलश यात्रा निकाली जा रही है। अकराबाद के दरियापुर गांव में अक्षत कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्गों ने भी बढ़चढ कर भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
19 जनवरी को गांव दरियापुर में मंडल अध्यक्ष हरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में अक्षत कलश यात्रा का आयोजन धूमधाम से किया गया। जिसका शुभारंभ विधायक ठा रवेंद्र पाल सिंह, अकराबाद भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव सिंह व महामंत्री मोहित रायजादा ने केसरिया झंडी दिखाकर किया। अक्षत कलश यात्रा में चल रही भगवान भोलेनाथ व माता पार्वती, राधाकृष्ण आदि स्वरूपों की झांकियों ने लोगों का मनमोह लिया।
विज्ञापन
बच्चों, महिलाओं और बुजुर्ग अपने हाथों में जय श्री राम की ध्वज पताका लेकर यात्रा में जय श्री राम के नारे लगाते हुए चल रहे थे। यात्रा में सुरेंद्र पाल सिंह, कुलदीप सिंह, रमेश पाल सिंह, बुद्ध पाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, रामवीर सिंह, जितेंद्र पाल सिंह, प्रधान कुशनपाल सिंह, यशपाल सिंह, मुकेश कुमार, सत्यपाल सिंह, विनोद कुमार समेत आदि रामभक्त मौजूद रहे।